फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्टेट पेज के लिए .............

स्टेट पेज के लिए .............

Sun, 10 Mar 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
स्टेट पेज के लिए .............
रोहतक। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डाक्टर अनिल जैन का कहना है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश के अंदर भाजपा लोकसभा चुनाव में एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस व दूसरे विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाने को चुनावी मुद्दा बनाएंगी। जबकि निगम चुनाव की तरह फरवरी 2016 में हुए दंगों का मंत्री व नेता जिक्र नहीं करेंगे। शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में पहुंचे जैन ने मीडिया के सवालों के जवाब में यह बात कही।
विज्ञापन

जैन ने कहा कि पुलवामा हमले से पहले पब्लिक के बीच चर्चा होती थी कि देश में मोदी नहीं तो कौन पीएम बन सकता है। अपने कार्यालय में पाकिस्तान पर पहले सर्जिकल स्ट्राइक और अब एयर स्ट्राइक करके मोदी ने उस चर्चा पर भी विराम लगा दिया है। ऐसे में अब पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे और बताएं कि देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा केवल मोदी ही कर सकते हैं। कांग्रेस व दूसरे विपक्षी दलों को तो सेना पर भी विपक्ष नहीं रहा है। वे तो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में तीसरा देश है जो अपने दुश्मनों से देश के बाहर जाकर भी बदला ले सकता है।
विज्ञापन


सबसे पहले रोहतक सीट जीतेंगे
एक सवाल के जवाब में प्रदेश प्रभारी जैन ने कहा कि उनका सभी 10 सीटों पर फोकस है। रोहतक की सीट अब कोई चुनौती नहीं रही है। सबसे पहले रोहतक से ही पार्टी जीत हासिल करेगी। लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर जैन बोले, प्रत्याशी समय पर घोषित किए जाएंगे। 2014 से पहले उनके चार विधायक थे, जबकि अब सरकार बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले लड़ेेगी भाजपा, सीएम से इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात सियासी नहीं
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन की मौजूदगी में डॉ. अनिल जैन ने कहा कि दिल्ली में एक दिन पहले इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। इसके सियासी मायने नहीं है। भाजपा अपने दम पर प्रदेश में चुनाव लड़ने में सक्षम है।

यूपी के पूर्व सीएम ने पुलवामा हमले को दुघर्टना कहा तो गलत
मीडिया ने जब भाजपा प्रदेश प्रभारी से पूछा कि पुलवामा हमले को विपक्ष के नेताओं ने तो दुघर्टना कहा, लेकिन यूपी के उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्या ने भी दुघर्टना कहा था। इस पर जैन ने कहा कि चाहे कोई भी हो, यह दुर्घटना नहीं हो सकती। अगर ऐसा कहा तो गलत है।

कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहे, किसी भी समय घोषणा संभव : बराला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्च पर सफल हुई है। दोनों सरकारों ने जनकल्याण के कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की किसी भी समय घोषणा हो सकती है। कार्यकर्ता तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पिछला मेयर चुनाव उसके बाद जींद विधानसभा का उप चुनाव अपने कार्यकर्त्ताओं व सरकार की उपलब्धियों के कारण ही जीते हैं। पिछली बार सात लोकसभा सीट मिली थी, अबकी बार 10 की 10 पर जीतेंगे।

चुनौती देने वाला नहीं है कोई दल : शर्मा
शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा को चुनौती देने वाला अब कोई दल नहीं बचा है। प्रदेश के एक राजनीतिक दल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। शर्मा ने भाजपा के लिए प्रदेश एक भाग्यशाली राज्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक गंगा है और जो इसमें आता है वह गंगा की तरह पवित्र हो जाता है।

चुनावी मेंढक है कांग्रेसी : ग्रोवर
सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कांग्रेसियों को चुनावी मेंढक बताया और कहा कि ये लोग चुनाव के समय हरियाणा में आ जाते हैं। अन्यथा इनका दिल्ली में ही डेरा रहता है। जनहितों से कांग्रेसियों का कोई सरोकार नहीं है। ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जमकर लूट मचाई की गई और भ्रष्टाचार किया गया। जनता स्वार्थी नेताओं को जान व पहचान चुकी है। भाजपा की सरकार ने नौकरियों में पूर्ण पारदर्शिता लाकर गरीब परिवारों के युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। व्यवस्था में दलाली प्रथा को समाप्त किया गया है। जींद उपचुनाव व मेयर चुनाव में जनता ने सरकार के कार्यों पर मुहर लगाने का काम किया है।

पार्टी कहेगी तो रोहतक से चुनाव लड़ने को तैयार हूं : कैप्टन अभिमन्यु
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सीमा पार करके एयर स्ट्राइक के माध्यम से देश ने पूरे विश्व को संदेश दे दिया कि अगर कोई सम्प्रभुता को ठेस पहुंचाने का काम करेगा तो बदला लेने के लिए दुश्मन देश की सीमा लांघने में संकोच नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि थल व वायु सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे चुकी है और जरूरत पड़ी तो जल सेना भी सबक सिखाने का काम करेगी। एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले नेता की मानसिकता पर उनको तरस आता है। प्रदेश की जनता भाजपा को वोट देने का मन बना चुकी है। अगर पार्टी कहेगी तो रोहतक से भी लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हूं।

अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : राजीव जैन
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है, केवल चुनाव की तिथि का इंतजार है। मेयर व जींद उपचुनाव में जनता विपक्षी दलों को धता बता चुकी है। इसलिए अब कांग्रेस व इनेलो को यह समझ जाना चाहिए कि उनका जनाधार नहीं बचा है।


मीटिंग में ये भी पहुंचे
प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कम्बोज, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, रामअवतार वाल्मीकि, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, महामंत्री संदीप जोशी, धर्मबीर हुड्डा, महामंत्री सतीश आहुजा, धर्मबीर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed