फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हाईकोर्ट ने पीजीआईएमएस के आठ डॉक्टरों के मेवात जाने पर लगाया स्टे

हाईकोर्ट ने पीजीआईएमएस के आठ डॉक्टरों के मेवात जाने पर लगाया स्टे

Wed, 29 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने पीजीआईएमएस के आठ डॉक्टरों के मेवात जाने पर लगाया स्टे
हाईकोर्ट ने पीजीआईएमएस के आठ डॉक्टरों के मेवात जाने पर लगाया स्टे
विज्ञापन


प्रकाशित समाचार की फोटो प्रति एसएनजे तीन
अमर उजाला फॉलोअप

-एमसीआई को गुमराह करने की पालिसी संस्थान को पड़ सकती है भारी
-एचएसएमटीए ने बजाया था पीजीआईएमएस प्रशासन के विरोध में बिगुल
-हर साल स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर भी इस प्रक्रिया पर जताते थे आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के समक्ष शहीद हसन खान मेवाती गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज नलहर नूंह में रिक्त स्टाफ को पूरा दिखाने का प्रयास पीजीआईएमएस को भारी पड़ गया है। नियमों को ताक पर रखकर डेपुटेशन पर भेजे गए आठ डॉक्टरों की सुनवाई करते हुए मंगलवार को हाईकोर्ट ने इस मामले पर स्टे दे दिया। इस मुद्दे को हरियाणा स्टेट मेडिकल टीचर एसोसिएशन (एचएसएमटीए) ने भी सख्त लहजे में उठाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के फैसले का विरोध किया था।

हाईकोर्ट की ओर से पीजीआईएमएस के आठों डॉक्टरों को मिले स्टे के बाद संस्थान की मुसीबत बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो यह मामला मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के संज्ञान में भी भेजा जा चुका है। ऐसे में पीजीआईएमएस रोहतक व मेवाती गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। डॉक्टरों की मानें तो एमसीआई के निरीक्षण के दौरान हमेशा स्टाफ को फर्जी तरीके से इधर-उधर दिखाया जाता है जबकि यह नियमों के खिलाफ है। स्टाफ पूरा करने की बजाय संस्थान डेपुटेशन के माध्यम से स्टाफ की संख्या को पूरा करता है। मगर एमसीआई के नियमानुसार कोई संस्थान अपने डॉक्टरों को किसी अन्य संस्थान में नहीं दिखा सकता। डेपुटेशन पर भेजे गए आठों डॉक्टरों के पक्ष में हरियाणा स्टेट मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने भी कड़ा रुख जताया था।
विज्ञापन

---
इन डॉक्टरों को किया था पीजीआईएमएस से रिलीव
नाम पद विभाग
डॉ. शालिनी अग्रवाल प्रोफेसर रेडियोलॉजी
डॉ. विजय कालरा एसोसिएट प्रोफेसर ईएनटी
डॉ. रविंद्र सोलंकी एसोसिएट प्रोफेसर पीजीआईडीएस
डॉ. राजेश गुप्ता प्रोफेसर टीबी एंड चेस्ट
डॉ. पुरुषोत्तम एसोसिएट प्रोफेसर मनोचिकित्सा
डॉ. राज सिंह प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स
डॉ. तरुण यादव असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थिसियोलॉजी
डॉ. आलोक खन्ना प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed