फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   किला रोड बाजार.......

किला रोड बाजार.......

Sat, 07 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
किला रोड बाजार.......
फोटो सहित..........
विज्ञापन


फ्लैग : शहर के सबसे व्यस्त बाजार किला रोड के सौंदर्यीकरण पर उठे सवाल, व्यापारी बोले
हेडिंग : सपना दिखाया शिमला के माल रोड का, 30 लाख खर्च कर थमा दिए हाथों में वाइपर
: 4 फीट गहरा व 2 फीट चौड़ा नाला हो गया एक फीट चौड़ा व डेढ़ फीट गहरा
: गंदा पानी खड़ा सड़क पर, नहीं सुन रहे अधिकारी
: निगम के अधिकारी एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कभी किला रोड के व्यापारियों को शिमला के माल रोड के बराबर सौंदर्यीकरण का सपना दिखाया गया, लेकिन हकीकत में निगम ने नाले के निर्माण पर 30 लाख रुपये खर्च कर हाथ में वाइपर थमा दिए। हर रोज सुबह दुकानदार ओवरफ्लो हो रहे नाले का पानी साफ करने में जुटे रहते हैं। यह कहना है किला रोड के व्यापारी नेता रमेश पुनियानी का है। दूसरी तरफ निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
किला रोड के व्यापारियों ने बताया कि उनका बाजार शहर के सबसे पुराने बाजारों में से एक है, जहां सबसे ज्यादा हलचल रहती है। 25 साल पहले बाजार के दोनों तरफ नाला बना था। उस नाले की गहराई 4 फीट और चौड़ाई 2 फीट थी। आसानी से गंदा पानी निकाल जाता था, लेकिन दो साल पहले नगर निगम ने नाले के सौंदर्यीकरण का फैसला लिया। नाले के अंदर सीमेंट से बने प्रीकास्ट ड्रेन डाल दिए। इस कारण नाले की गहराई डेढ़ फीट व चौड़ाई एक फीट रह गई। साथ ही निर्माण करते समय नाले का लेवल बराबर नहीं किया। इस कारण सड़क पर गंदा पानी ओवर फ्लो के कारण बहने लगता है।
विज्ञापन

बाक्स
आठ इंच सीवरेज लाइन में किया जाए कनेक्शन
निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि बाजार में मस्जिद की तरफ वाली साइड में ज्यादा दिक्कत है। उस तरफ बाजार में 8 इंच की सीवरेज लाइन है। नाले का उस लाइन में कनेक्शन करने से समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
42 लाख का प्रोजेक्ट, 12 लाख अब भी बचे
निगम की तरफ प्रोकास्ट ड्रेन प्रोजेक्ट के लिए 42 लाख का बजट तय किया गया था। अब तक प्रोजेक्ट के 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। 12 लाख की राशि अब भी बची है। निगम प्रशासन चाहे तो इस राशि से नाले का कनेक्शन 8 इंच की सीवरेज लाइन में करके समस्या का समाधान कर सकता है।
बाक्स
मुझे नहीं पता, मुझे अभी मिली जिम्मेदारी
मेरे पास किला रोड बाजार का एरिया अभी आया है। इस संबंध में खुलकर कुछ नहीं कह सकता। अगर व्यापारियों को परेशानी है तो निगम के आला अधिकारियों को अवगत कराएं।
तरुण कथूरिया, जेई नगर निगम
बाक्स
सड़क भी ऊंची-नीची, 2 माह का काम 10 दिन में कर दिया
व्यापारियों ने बताया कि सीएम के रोड शो का काफिला किला रोड से गुजरना था। इसके चलते निगम प्रशासन ने जल्दबाजी में किला रोड बाजार की सड़क बनाई। यहां तक 2 माह का काम 10 दिन में खत्म कर दिया। इस कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए। बारिश में पानी खड़ा हो जाता है।
बाक्स
किला रोड बाजार में बना नया रोड व्यापारियों के लिए समस्या बन गया है। यहां सीवरेज का पानी खड़ा रहता है। व्यापारी अपनी दुकान संभाले या दुकान के आगे से पानी साफ करे।
पीयूष नरुला।
...
नया रोड बनने से किला रोड के व्यापारियों को सीवरेज के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यह रोड कुछ समय पहले ही बना था, जिसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सीवरेज पहले चार फुट का था, लेकिन नया सीवरेज मात्र डेढ़ फुट का रह गया है।

तरुण गाबा।
...
रोड टूटने व सीवरेज के पानी की समस्या को लेकर किला रोड का हर व्यापारी परेशान है। सुबह व्यापारियों को झाडू़ लेकर रोड पर निकलना पड़ता है।
मनोज।
...
किला रोड का व्यापारी वर्ग रोड टूटने व सीवरेज के ओवरफ्लो होने से परेशान है। यहां व्यापारियों के साथ साथ ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रमेश पुनियानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed