{"_id":"5b369aa74f1c1b8c668b4a17","slug":"191530305191-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीएमओ से मारपीट करने के मामले में पीजी डॉक्टर साहित एमबीबीएस इंटर्न निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीएमओ से मारपीट करने के मामले में पीजी डॉक्टर साहित एमबीबीएस इंटर्न निलंबित
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीएमओ से मारपीट करने के मामले में पीजी डॉक्टर सहित एमबीबीएस इंटर्न निलंबित
फोटो के स्थान पर ट्रॉमा सेंटर का लोगो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के धनवंतरी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात जीडीएमओ से मारपीट करने के मामले में शुक्रवार को संस्थान ने ऑर्थो विभाग के पीजी डॉक्टर सहित एक एमबीबीएस इंटर्न को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ अब विभागीय जांच होगी, इसके बाद प्रशासन अगली कार्रवाई करेगा।
सूत्रों के अनुसार वीरवार को रात ऑर्थो विभाग के पीजी डॉक्टर अंकुर साहू व एमबीबीएस इंटर्न सचिन ने शराब के नशे में जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर डॉ. गगन को पीट-पीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने जीडीएमओ के कमरे से पहले सभी डॉक्टरों व स्टाफ को बाहर निकाला और फिर मारपीट की। इसके साथ ही दोनों ने जीडीएमओ को इसकी शिकायत न करने की चेतावनी भी दी। जब यह मामला आग की तरह फैला तो प्रशासन ने इसकी जांच करने के निर्देश दिए और ट्रॉमा सेंटर की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग के आधार पर डीन एवं निदेशक डॉ. रोहताश यादव ने पीजी डॉक्टर सहित इंटर्न को निलंबित कर दिया है। जब इस संबंध में अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल फुटेज के आधार पर दोनों को निलंबित किया गया है। इसके बाद जांच की जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई होगी।
बोले अधिकारी
ड्यूटी पर तैनात जीडीएमओ के साथ ऑर्थों के पीजी डॉक्टर व इंटर्न ने शराब के नशे में मारपीट की है। रात को दोनों द्वारा धमकी दिए जाने के कारण पीड़ित डॉक्टर न तो दोनों की शिकायत दे पाया और न ही उनका मेडिकल करा पाया। ऐसी घटना संस्थान के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
- डॉ. संदीप, डीएमएस, धनवंतरी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर, पीजीआईएमएस