फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कार्यशाला का उद्देश्य कलाकारों की कला का विकास करना : प्रो. राजबीर सिंह

कार्यशाला का उद्देश्य कलाकारों की कला का विकास करना : प्रो. राजबीर सिंह

Sat, 09 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला का उद्देश्य कलाकारों की कला का विकास करना : प्रो. राजबीर सिंह
फोटा:
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य कलाकारों की कला का विकास करना : प्रो. राजबीर सिंह
- सुपवा में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई कला सीखने में रुचि
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सुपवा में पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। विवि के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि कार्यशाला का मु्ख्य उद्देश्य कलाकारों की कला को निखारना है। समापन कार्यक्रम में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. एमपी पूनिया रहे।
पांच दिवसीय कार्यशाला के आयोजन का शुभारंभ गत चार जून को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व हरियाणा उच्च शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो. बीके कुठियाला की उपस्थिति में हुआ था। कार्यशाला में 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। सुपवा के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी में कला एवं सृजन के प्रति रुझान पैदा करना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था। प्रतिभागियों की कलाकृतियों एवं प्रस्तुतियों को देखने के बाद हम कह सकते हैं कि इस कार्यशाला का उद्देश्य पूरा हुआ। इस कार्यशाला से हम ऐसे लोगों से जुड़ पाए जिनकी कलात्मक क्षेत्रों में रुचि तो है, लेकिन किन्हीं कारणों से वे अपनी कला की शिक्षा नहीं ले पाए। कार्यशाला के माध्यम से उन्हें एक औपचारिक एवं विधिवत प्रशिक्षण मिल सका है। प्रतिभागियों की कला को सराहते हुए प्रो. एमपी पूनिया ने कहा कि छोटे-छोटे प्रतिभागियों द्वारा पेंटिंग्स के काम में लिए गए रंगों का संयोजन एक अनूठे संसार में लेकर चला जाता है। ऐसा करिश्मा कला में दक्ष कलाकार भी नहीं कर सकते। सुपवा ने प्रतिभागियों के अंदर छुपे कलाकार को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि ड्राइंग और पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, बेसिक फोटोग्राफी, कनटेंपरेरी डांस, मॉडल मेकिंग, नेचुरल ड्राइंग और ब्लॉक प्रिंटिंग की विधाओं को सीखाने के उद्देश्य से सुपवा में कार्यशाला आयोजित की गई थी। कार्यशाला में कला विशेषज्ञों को बुलाया गया था। ताकि प्रतिभागी उनके अनुभवों और मार्गदर्शन का लाभ ले सकें। इन विशेषज्ञों में अवधेश पांडे (नेचुरल डाइंग एवं ब्लॉक प्रिंटिंग), राजेश जंगरा, कोरियोग्राफर के नाथ (कनटेंपरेरी डांस), प्रो. मो. शाहिद जावेद (क्ले मॉडलिंग), प्रो. गणेश तरतरे (ड्राइंग और पेंटिंग), संजय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed