फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नगर निगम की हड़ताल खत्म, निगम ने छेड़ा सफाई अभियान

नगर निगम की हड़ताल खत्म, निगम ने छेड़ा सफाई अभियान

Fri, 25 May 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की हड़ताल खत्म, निगम ने छेड़ा सफाई अभियान

विज्ञापन
फोटो सहित......

फ्लैग : नगर निगम कर्मियों की 15 दिन से चल रही हड़ताल खत्म
हेडिंग : मुख्य मार्गों पर चली मशीन, आज लगेगा झाड़ू
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 15 दिन बाद वीरवार को खत्म हो गई। सहमति के लिए भूमिका रोहतक में बैठकर बनाई गई। इसके लिए सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की दो बार हड़ताली कर्मचारी नेताओं के साथ मीटिंग हुई, हालांकि शहर लंबे समय तक हर चौक व चौराहों पर पड़े कचरे के चलते सड़ता रहा। पाड़ा मोहल्ला में तो गिद्ध तक कचरे पर मंडराने लगे थे। हड़ताल खत्म होने के बाद वीरवार शाम निगम ने सड़कों पर सफाई करने वाली मशीन चलवाई, जबकि शुक्रवार सुबह से ही सफाई कर्मियों की टीम पूरे शहर में झाड़ू अभियान चलाएगी।
9 मई को निगम कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे। जब सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया तो हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी गई। बाद में कहा गया कि सीएम के विदेश से लौटने के बाद बात आगे बढ़ेगी। तब तक शहर के चौक व चौराहों पर कचरा सड़ने लगा था। अब 24 मई को सरकार से सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की है।
विज्ञापन


सुबह उठाया कचरा, शाम को चली मशीन
सरकार से सहमति की उम्मीद के बीच निगम ने सुबह ही कचरा उठाने का अभियान शुरू कर दिया था। निजी एजेंसी ने बोहर, बलियाणा, गढ़ी बोहर, खेड़ीसाध, पहरावर, सुनारिया, सेक्टर-1, 2, 3, 4 व 14, झज्जर रोड, मॉडल टाउन, गांधी कैंप, जनता कॉलोनी, रामगोपाल कॉलोनी, देव कॉलोनी, डीएलएफ कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सुभाष नगर, प्रेम नगर, दुर्गा कॉलोनी, विकास नगर व आदर्श कॉलोनी पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कूड़ा उठाया। जबकि हड़ताल खत्म होने के बाद दिल्ली रोड, सोनीपत रोड पर मशीन से सफाई करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed