फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चांद के दीदार के साथ तरावीह शुरू, पहला रोजा आज

चांद के दीदार के साथ तरावीह शुरू, पहला रोजा आज

Fri, 18 May 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
चांद के दीदार के साथ तरावीह शुरू, पहला रोजा आज
चांद के दीदार के साथ तरावीह शुरू, पहला रोजा आज
विज्ञापन

- उलेमाओं ने की रमजान में कुरान की तिलावत करने की अपील

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चांद के दीदार के साथ ही तरावीह की नमाज शुरू हो गई। मुस्लिमों ने पहला रोजा रखा। मस्जिदों में उलेमाओं ने अकीदतमंदों से पूरे माह रमजान रखने की अपील की।
बुधवार की शाम चांद का दीदार करने के लिए शहर के खोखरा कोट समेत विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने मकानों की छतों पर चढ़ गए थे। चांद दिखाई देने के बाद जैसे ही रमजान शुरू होने का एलान किया गया। अकीदतमंदों ने शीशे वाली व लाल मस्जिद में तरावीह की नमाज अदा की। रमजान की घोषणा के बाद लोगों ने बाजारों में पहुंचकर सामान की भी खरीददारी की। बाजारों में खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। तरावीह की नमाज के दौरान उलेमाओं ने अकीदतमंदों से पांचों वक्त की नमाज पढ़ने तथा कुरान-ए-पाक की तिलावत करने की अपील की। शुक्रवार अलसुबह सहरी करने के बाद अकीदतमंदों ने रोजा रखा।


तीन अशरों में बांटा गया है रमजान
रोहतक की चमेली मार्केट स्थित शीशे वाली मस्जिद के मौलाना अब्दुस सलाम ने बताया कि अल्लाहताआला ने
रमजान माह को तीन अशरों में बांटा है। पहला अशरा रहमत, दूसरा मगफिरत व तीसरा जहन्नुम की आग से आजादी का होता है। एक अशरा दस दिन का होता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed