फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Female students from the Model School in Meham tied Rakhis to officials.

Rohtak News: महम के मॉडल स्कूल की छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी

Wed, 26 Aug 2026 09:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 26 Aug 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Female students from the Model School in Meham tied Rakhis to officials.
41-माॅडल स्कूल की छात्राओं ने रोहतक डीसी को 11 फीट लंबी विशेष राखी भेंट की। स्रोत स्कूल
महम। रक्षाबंधन पर मॉडल स्कूल महम की छात्राओं ने रोहतक जिले व महम खंड के अधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों को राखियां बांधीं। छात्राओं ने उपायुक्त सतबीर सिंह को 11 फीट लंबी राखी भेंट की। उन्होंने मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता और पुष्पा गुप्ता को राखी बांधी। प्रबंधन सदस्यों राम निवास हुड्डा, पवन आहूजा, संजिली आहूजा और विजय बल्हारा भी शामिल थे। महम के एसडीएम विपिन कुमार, केमिस्ट एसोसिएशन रोहतक के अध्यक्ष सतीश कत्याल और मनोनीत पार्षद ऋषि भारद्वाज को भी राखी दी गई। अधिकारियों ने बच्चों द्वारा तैयार राखियों की प्रशंसा की। उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। सोसाइटी के सचिव राजेश सहगल ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गतिविधियां भारतीय परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed