फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिना पूछे कर दी पॉलिसी, उपभोक्ता फोरम ने ठोंका 10 हजार रुपये जुर्माना

बिना पूछे कर दी पॉलिसी, उपभोक्ता फोरम ने ठोंका 10 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 27 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बिना पूछे कर दी पॉलिसी, उपभोक्ता फोरम ने ठोंका 10 हजार रुपये जुर्माना
बिना सहमति कंपनी ने की डॉक्टर की पॉलिसी, अब देना होगा 10 हजार रुपये हर्जाना
विज्ञापन

- पीजीआई में मनोरोग विभाग में विभागाध्यक्ष रहे हैं डॉक्टर जवाहर छाबड़ा
- जिला उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
निजी इंश्योरेंस कंपनी को बिना सहमति के पॉलिसी करना महंगा पड़ गया। पीजीआई के मनोरोग विभाग में कार्यरत रहे सेक्टर 14 निवासी डाक्टर जवाहर छाबड़ा की शिकायत पर जिला उपभोक्ता ने कंपनी न केवल 10 हजार रुपये हर्जाना लगाया, बल्कि 9 प्रतिशत ब्याज सहित 6 लाख रुपये की राशि लौटाने की हिदायत दी है।

वकील पंकज बेरी ने बताया कि 2008 में डॉक्टर जवाहर छाबड़ा ने निजी कंपनी से 6 लाख रुपये की पॉलिसी करवाई थी। इसके तहत हर साल दो लाख रुपये जमा कराए। छाबड़ा का कहना है कि जब वे पॉलिसी पूरी होने के बाद कंपनी कार्यालय पहुंचे तो बताया गया कि पहले की पॉलिसी की राशि से दो नई ढाई-ढाई लाख की पॉलिसी कर दी गई हैं। डॉक्टर ने सवाल किया कि जब उसने सहमति नहीं दी तो पॉलिसी क्यों की। इसके बाद डाक्टर जिला उपभोक्ता फोरम में पहुंचे और दो लाख रुपये मुआवजे व ब्याज सहित राशि को दिलवाने की मांग की। फोरम ने निजी इंश्योरेंस कंपनी से जवाब मांगा और पूछा कि आपके पास उपभोक्ता की लिखित सहमति है, लेकिन कंपनी लिखित सहमति नहीं उपलब्ध करवा सकी।
विज्ञापन


उपभोक्ता हिचके नहीं, अधिकारों के लिए आवाज उठाएं
वकील पंकज बेरी ने बताया कि कानून के तहत उपभोक्ताओं को पुख्ता अधिकार मिले हैं। अगर धोखाधड़ी होती है तो आम आदमी जिला उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटा सकता हैं। फोरम बेहद कम समय में न्याय उपलब्ध करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed