{"_id":"5ac13dab4f1c1b9a618b4dcb","slug":"191522613675-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 10 और 12 में पहुंच रहा दू षित पानी, महिलाओं ने मटके बर्तन लेकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 10 और 12 में पहुंच रहा दू षित पानी, महिलाओं ने मटके बर्तन लेकर जताया रोष
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड 10 और 12 में छह माह से दूषित पानी की आपूर्ति, महिलाओं ने मटके बर्तन लेकर जताया रोष
चरखी दादरी।
करीब 40 साल पहले डाली गई सीमेंटेड पेयजल लाइनें कंडम होने से वार्ड 10 व 12 में सीवरेज मिक्स दूषित पानी पहुंच रहा है। इससे काफी समय से इन वार्डों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। वार्ड के लोग करीब छह माह से दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण 400 रुपये प्रति टैंकर पानी खरीदने को विवश है। वार्ड के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग से शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। वार्डों में पानी का कम प्रेशर भी परेशानी का कारण बन रहा है। रविवार को वार्ड की महिलाओं ने अपने हाथों में खाली मटके लेकर रोष जताया।
वार्ड 10 व 12 में इस समय पेयजल संकट गहराया हुआ है। इन वार्डों के लोगों ने बताया कि पिछले करीब छह माह से पानी का प्रेशर कम बना हुआ है जो पानी सप्लाई होता है वह सीवरेज मिक्स होता है जो पीने के लायक नहीं है। वार्डवासी रामरती, रामप्यारी, माया, तारावती, बिमला, केशर व गीता ने बताया कि डीसी को भी पानी की समस्या के बारे में ज्ञापन दे चुके हैं। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से वार्डंवासियों में विभाग के प्रति रोष बना हुआ है। इन महिलाओं ने बताया कि वार्ड में रोजाना की बजाय तीसरे दिन पानी आता है वह भी सीवरेज मिक्स होता है । इस दूषित पानी को घरेलू कार्यों में प्रयोग नहीं किया जा सकता । उन्हें पीने का पानी 400 रुपये प्रति टैंकर खरीदना पड़ रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि जल्द ही पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।
= वार्ड के लोगों से बातचीत==
1..वार्ड में तीन दिन में आधा घंटा पानी सप्लाई होता है जो सीवरेज मिक्स होता है। इस पानी को घरेलू काम में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता । विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने पर भी समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
रामप्यारी, वार्ड 12
2.. शहर में कई जगह पेयजल लाइन लीकेज होने से दूषित पानी आ रहा है।लोगों को पीने के लिए पानी का टैंकर 400 रूपये में खरीदना पड़ रहा है। कई बार- दूर-दराज के क्षेत्रों से पीने का पानी मंगवाना पड़ता है। विभाग को जल्द ही समस्या का समाधान करना चाहिए।
बिमला, वार्ड 10
3..वार्ड में पिछले छह माह से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है । जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है।अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को मजबूर होंगे ।
केशर देवी, वार्ड 12
4..वार्ड में दूषित पानी सप्लाई होने से लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। पीने का पानी दूर- दराज से लाना पड़ रहा है। इससे समय की बर्बादी व आर्थिक नुकसान हो रहा है।प्रशासन व विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
गीता देवी, वार्ड 10
वर्जन::
कर्मचारियों को भेजकर जल्द समाधान करवा दिया जाएगा । विभाग जल्द ही लीकेज लाइनें भी चैक करवाएगा। शहर के अन्य वार्डों में हम नई पेयजल लाइनें बिछाने का काम कर रहे हैं।
एसडीओ मंदीप सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग