फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जम्मू से कन्या कुमारी तक साइकिल पर करेंगे यात्रा

जम्मू से कन्या कुमारी तक साइकिल पर करेंगे यात्रा

Fri, 24 Nov 2017 03:18 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
जम्मू से कन्या कुमारी तक साइकिल पर करेंगे यात्रा
शांति का संदेश देंगे पीजीआई के हाउस सर्जन
विज्ञापन

- डॉ. रोहित दहिया साइकिल पर करेंगे जम्मू से कन्या कुमारी तक की यात्रा
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रॉयल साइक्लिंग क्लब रोहतक के सदस्य एवं पीजीआई रोहतक में हाउस सर्जन डॉ. रोहित दहिया 23 नवंबर वीरवार को सुबह जम्मू से कन्या कुमारी तक की अपनी साइक्लिंग यात्रा की शुरुआत करेंगे।
डॉ. दहिया जम्मू पहुंच चुके हैं। वे बिना गियर वाली साइकिल पर कन्या कुमारी तक जाएंगे। यह यात्रा 3400 किलोमीटर से अधिक की है और यात्रा के जरिए वह शांति व सद्भाव का संदेश देंगे। बताया जा रहा है कि इस यात्रा का मकसद पुणे के संतोष होली के रिकॉर्ड को तोड़ना है। होली ने बिना गियर वाली साइकिल पर यह यात्रा 23 दिन में पूरी की थी, जबकि डॉ. दहिया का लक्ष्य यह यात्रा 17 से 18 दिन में पूरा करने का है ताकि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हो सके।
विज्ञापन

जम्मू से इस साइकिल यात्रा की शुरुआत कर डॉ. दहिया, कठुआ, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, पानीपत, दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, नरसिंहपुर, सियोनी व नागपुर पहुंचेंगे। इसके बाद तेलंगाना के एदिलाबाद, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के कुरनूल, कर्नाटक के अनंतपुर, बैंगलोर, तमिलनाडु के धर्मपुर, सेलम, डिंडीगुल, मदुरई होते हुए तिरूनेलवेली और फिर कन्याकुमारी में यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रोहित दहिया अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए फरवरी 2017 से ही जुटे हुए हैं। तब उन्होंने तय किया था कि वे जम्मू से कन्याकुमारी तक की यात्रा करेंगे। इसी के चलते वे फरवरी से ही रोजाना औसतन 100 किलोमीटर साइक्लिंग कर रहे हैं। वे सुबह 4 बजे उठकर साइक्लिंग की प्रेक्टिस करते हैं। जम्मू यात्रा पर रवाना होने से पहले डॉ. दहिया ने रॉयल साइक्लिंग क्लब की नींव रखने वाले एसपी पंकज नैन से भी मुलाकात की थी। नैन ने उनकी हौसला आफजाई की थी। दरअसल एसपी खुद भी साइक्लिंग के प्रति गहरी रुचि रखते हैं।


स्वस्थ व्यक्ति ही सामाजिक उत्तरदायित्व पूर्ण कर सकता है : नैन
रोहतक (ब्यूरो)। आज की भागमभाग भरी जिंदगी में स्वयं के लिए समय निकालना आसान नहीं है। स्वस्थ जीवन शैली पीछे छूट चुकी है। चारों तरफ प्रदूषण एक महामारी के रूप में फैल रहा है। ऐसे समय में स्वयं को स्वस्थ रखने और वातावरण की बेहतरी का उत्तम मार्ग केवल साइक्लिंग ही हो सकता है। ये कहना है पुलिस अधीक्षक पंकज नैन का।

वह वीरवार को नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित साइकिल यात्रा के उद्घाटन में अपने विचार रख रहे थे। साइकिल यात्रा का नेतृत्व बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय कुलपति तथा नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन, भारत के उपाध्यक्ष डॉ. मारकंडे ने किया। इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना था। डॉ. मारकंडे ने बताया कि इस साइकिल यात्रा में स्वस्थ जीवन शैली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश से एनएमओ के सदस्य अपनी-अपनी साइकिलों पर राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक से खानपुर मेडिकल कॉलेज तक गए। डॉ. मारकंडे ने बताया कि प्रदूषण आज जीवन शैली पर पूर्ण रूपेण से हावी हो चुका है। साइकिल यात्रा का उद्घाटन करने पहुंचे पी.जी.आई. के डीन डॉ. एम.सी. गुप्ता ने बताया कि आज जीवन शैली के कारण हड्डियों के रोग, मांसपेशियों की समस्या, मोटापा, आंखों के रोग, त्वचा रोग जैसी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। इस अवसर पर मेडिकल कालेज मेवात, करनाल से भी एन.एम.ओ. के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. अंजू आहूजा, डॉ. अमन, डॉ. शुभम, डॉ. अनिल, डॉ. आशीष देवगण, डॉ. अजय श्योरान, डॉ. विवेक मलिक, डॉ. योगेंद्र मलिक सहित पी.जी.आई. रोहतक एवं खानपुर मेडिकल कालेज के अनेकों डॉक्टरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed