{"_id":"59fb7f0d4f1c1bcd538babbf","slug":"191509654285-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों में चोरी का प्रयास, कैमरे तोड़ चोर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों में चोरी का प्रयास, कैमरे तोड़ चोर फरार
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दुकानों में चोरी का प्रयास, कैमरे तोड़ चोर फरार
चरखी दादरी।
सिटी पुलिस थाना के समीप स्थित एमसी मार्केट की तीन दुकानों में बुधवार रात अज्ञात ने चोरी का प्रयास किया। आस-पड़ोस के लोगों के जागने पर चोर वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने जाने से पहले सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि एक युवक का चेहरा कैमरे में कैद भी हुआ है। स्थानीय दुकानदारों ने वीरवार सुबह मामले की शिकायत सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान को सौंपी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
म्यूनिसिपल मार्केट के दुकानदार श्याम लाल, मनोज बिंदल, बबीत अग्रवाल, केशव, जगन्नाथ धनेटिया, अश्वनी, यगानंद गौड़, नरेश दुआ, कमल तनेजा, नरेश कंसल, घनश्याम अरोड़ा, मोहित तनेजा, भूनेश, राधे, मोती लाल, सचिन, अतुल गौतम, राजेश, अभिनव आर्य, कृष्ण गोयल, साहिल आदि ने बताया कि एक नवंबर की रात करीब पौने 12 बजे कुछ लोगों ने दुकान नंबर 10, 12 व 13 में चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान आवाज होने पर पड़ौस के लोगों की आंख खुल गई और उनके बाहर निकलने से पहले ही चोर मौके से चंपत हो गए। दुकानदारों ने बताया कि उक्त लोगों ने जाने से पहले सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। दुकानदारों ने बताया कि इनमे से एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है। दुकानदारों ने फुटेज सहित सिटी थाना पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी है। दुकानदारों ने इस घटना की कड़ी निंदा की तथा पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।