फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   धनतेरस के लिए सजे बाजार, दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

धनतेरस के लिए सजे बाजार, दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

Tue, 17 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस के लिए सजे बाजार, दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
धनतेरस के लिए सजे बाजार, दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
हिंदू धर्म के सबसे बड़े दीपोत्सव पर्व की आज मंगलवार से शुरुआत हो रही है। इस कड़ी के पहले दिन धनतेरस पर्व को लेकर बाजार सजकर तैयार हो गया है। नोटबंदी और जीएसटी की मार झेल रहे व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। यही कारण है कि छोटे दुकानदार से लेकर बड़े व्यापारी तक सभी ने अपनी-अपनी तैयारी कर ली हैं। धनतेरस पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ से बचने के लिए सोमवार को भी लोगों ने ज्वेलर्स, बर्तन, कपड़े और मिठाई की दुकानों से जमकर खरीदारी की। बस स्टैंड रोड, रोहतक फव्वारा चौक से किला मैदान रोड, रेलवे रोड, दिल्ली रोड, लाजपतराय चौक व हीरा चौक एरिया में बाजारों में दुकानदारों ने पांच सौ से अधिक स्टाल लोगों की सुविधा के लिए लगाए हैं। जिले के व्यापारी धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं। वहीं सोमवार को नप कर्मचारियों ने दुकानदारों से स्टाल लगाने के एवज में न्यूनतम 200 व अधिकतम 2100 रुपये वसूल किए।
जानकारी के अनुसार दीपावली पर लोग नए कपड़ों बर्तनों और अन्य सजावटी सामान खरीदते है। सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई, ज्वेलरी, कपड़े और मिठाई और उपहारों की दुकानों पर होती है। जिले में बस स्टैंड से लेकर रोहतक फव्वारा चौक, किला मैदान रोड की दुकानें सज गई है। बाजार में दोनो ओर लाजपतराय चौक तक स्टॉल लगे हुए हैं। रेलवे रोड पर हलवाइयों की दुकानों पर मिठाई खरीदने के लिए भीड़ बढ़ गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को मिठाई संभल कर खरीदने की सलाह दी है।
विज्ञापन

धनतेरस पर दो गुना तक हो सकेगा कारोबार
मंगलवार को धनतेरस पर जिले का बाजारी कारोबार दो गुना तक पहुंचने की उम्मीद है। नगर व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान रविंद्र सिंह गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर जिले का कारोबार करीब 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद व्यापारी लगा रहे हैं। पिछले तीन-चार रोज से कारोबार करीब पांच करोड़ के नजदीक चल रहा है। धनतेरस पर्व पर ज्वैलर्स, बर्तन विक्रेता व कपड़ा व्यापारियों को बढ़िया मुनाफा मिलने की उम्मीदें ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप ने 200 से 2100 रूपये तक वसूली तहबाजारी
नगर परिषद की ओर से सोमवार को नगर के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों से तहबाजारी वसूली गई। नगर परिषद अधिकारी पिछले तीन-रोज से इन स्टॉलधारकों का दूर रहते आकलन कर रही थे। नगर परिषद से वसूली अधिकारी जगदीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैंड रोड से तहबाजारी वसूली का सिलसिला शुरू किया। इस दौरान बस स्टैंड रोड, रोहतक चौक, किला रोड, रेलवे रोड, दिल्ली रोड सहित सभी भागों में स्थित बाजारों में दुकानदारों से तहबाजारी वसूली गई। नगर परिषद की इस टीम ने छोटे दुकानदारों से न्यूनतम 200 रुपये तक की तहबाजारी वसूली। बड़े दुकानदारों से 1100 , 1500 व 2100 रुपये तक तहबाजारी वसूली गई।

धारा-144 लागू, जिले में पटाखों की बिक्री रहेगी बैन
चरखी दादरी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक मामले में दिए गए फैसले के अनुसार जिलाधीश विजय कुमार सिद्प्पा ने चरखी दादरी जिला में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। उपायुक्त ने कहा है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदूषण रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस आदेश के पालन के लिए पुलिस अधीक्षक, सभी उपमंडलाधीश, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उप पुलिस अधीक्षक, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव को छापे मारने के आदेश जारी किए हैं। ये अधिकारी अपने क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ मिलकर रेड करेंगे और कहीं भी पटाखों की बिक्री होती पाई गई तो ऐसे मामले मेें कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अग्निशमन अधिकारी को भी जिलाधीश ने इस आदेश की पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधीश ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पटाखे बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व अन्य संबंधित अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश 31 अक्तूबर तक प्रभावी रहेंगे।

बाक्स
शहर में सुबह आठ से सांय आठ बजे तक बंद रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश
चरखी दादरी। दिवाली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में तीन मेन नाके लगाए गए हैं। शहर में चार महिला राइडर भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा सुबह आठ से सांय आठ बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। जिला पुलिस कप्तान सुनील दलाल के निर्देशानुसार दिवाली पर्व पर असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि जिले में किसी भी तरीके से अशांति भंग न होने पाए। पुलिस प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि शहर में तीन मेन नाके लगाए गए हैं जिनमें रावलधी टी प्वाइंट, लोहारू चौक व दिल्ली बाईपास शामिल हैं इन नाकों पर जवान तैनात किए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चार महिला राइडर बस स्टैंड से लोहारू चौक,परशुराम चौक से अंबेडकर चौक, परशुराम चौक से लाजपतराय चौक, लाजपतराय चौक से दिल्ली बाईपास व अग्रसेन धर्मशाला तक गश्त करेंगी और वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था में भी सहयोग करेंगी। एसपी सुनील के निर्देशानुसार सभी थाना प्रबंधक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखेंगे। पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। थाना प्रबंधक होटलों, ढाबों व गेस्ट हाउसों की भी चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed