फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   JJJ

JJJ

Mon, 03 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
JJJ
एक सप्ताह मेें दूर हो जाएंगी जीएसटी की भ्रांतियां : खट्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वस्तु एवं बिक्री कर (जीएसटी) को लेकर चल रही भ्रांतियां एक सप्ताह में दूर हो जाएंगी। इसके बाद इसका सारा लाभ लोगों को मिलने लगेगा। इसके अलावा प्रदेश में अब मंडल स्तर पर महिला थाने खोले जाएंगे। रविवार को ठठेरा समाज के पांचवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी व्यापारियों को बहीखाता मेंटेन करने में दुविधाएं हो रही हैं। इसे शीघ्र ठीक कर लिया जाएगा। खाद का उदाहरण देकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू होने से ठीक पहले जीएसटी परिषद ने खाद पर कर पांच फीसदी रखने का फैसला लिया। पहले इस पर 12 फीसदी कर था। जीएसटी आर्थिक उदारीकरण की दृष्टि में सशक्त कदम है। पहले पूर्व गृहमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने 550 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर भारत को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद जीएसटी से आर्थिक उदारीकरण में भारत को खासी पहचान मिलेगी। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी रामनाथ कोबिंद को समर्थन देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ने जिस तरह से अपना समर्थन दिया है। इसके लिए उनका धन्यवाद। भविष्य में प्रदेश में इनेलो के साथ गठबंधन के सवाल मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला पुलिस छह प्रतिशत थी। इसे बढ़ाकर आठ प्रतिशत कर दिया है। हमारा अगला लक्ष्य वर्ष 2030 तक पुलिस में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर 30 प्रतिशत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed