फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   19 professors were promoted to the positions of Associate Professor and Professor.

Rohtak News: 19 प्राध्यापकों की एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर पद पर पदोन्नति

Tue, 30 Sep 2025 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
19 professors were promoted to the positions of Associate Professor and Professor.
25. एमडीयू में आयोजित कार्यकारी परिषद की 301वीं बैठक को संबो​धित करते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सोमवार को कार्यकारी परिषद की बैठक में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने चयन समिति की अनुशंसा पर 19 असिस्टेंट प्रोफेसरों को एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के रूप में पदोन्नति दे दी। शिक्षकों का ट्रेवल अलाउंस भी दोगुना कर दिया गया है।
कार्यकारी परिषद की 301वीं बैठक में शैक्षणिक उत्थान, शोध संवर्धन और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई फैसले लिए गए। वीसी ने कहा कि पदोन्नति के शेष मामले भी जल्द निपटाए जाएंगे। एडेड व निजी कॉलेजों में शिक्षकों की समयबद्ध पदोन्नति के लिए मानक कार्यप्रणाली को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


शोध व शिक्षण को दुरुस्त करने के लिए टीचिंग फेलो, टीचिंग एसोसिएट और रिसर्च एसोसिएट/असिस्टेंट की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार और संगोष्ठियों में भाग लेने वाले शिक्षकों को ट्रेवल अलाउंस 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन








कुलपति ने प्रभावी टीचिंग-लर्निंग और रिसर्च इको सिस्टम के प्रति प्रतिबद्धता जताई। यूनिवर्सिटी ने सेंटर फॉर कंपटीटिव एग्जामिनेशन के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन, परामर्श व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का भी निर्णय लिया है।
विद्यार्थियों की सामाजिक जिम्मेदारी और सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए कम्युनिटी इंगेजमेंट एंड सर्विस और फॉस्टरिंग सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी थ्रू कम्युनिटी इंगेजमेंट जैसे 4-क्रेडिट कोर्स को मंजूरी दी गई।


विद्यार्थियों का कौशल और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए होटल एवं पर्यटन प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए आईटीसी क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब के साथ एमओयू को मंजूरी दी गई।

दूरस्थ शिक्षा के केंद्र खोलेगा एमडीयू
एमडीयू अब प्रदेशभर में दूरस्थ शिक्षा केंद्र खोलेगा। कार्यकारी परिषद ने सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत पूरे हरियाणा में नए शिक्षण केंद्र खोलने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed