{"_id":"5c706534bdec224bd41e3369","slug":"181550869812-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम।
चांदी गांव में हनुमान मंदिर के पास सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत हो गई। बाइक सवार जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के रिंढाणा निवासी राजेश ने कहा है कि उसका भाई सोनू बीएसएफ में नौकरी करता था। वह रोहतक से बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। वह खुद दूसरी बाइक पर पीछे आ रहा था। रास्ते में चांदी गांव के हुनमान मंदिर के पास रोहतक की ओर से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से वह दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।