फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नगर निगम चुनाव :

नगर निगम चुनाव :

Wed, 12 Dec 2018 02:23 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव :
फोटो सहित
विज्ञापन

फ्लैग : नगर निगम चुनाव : राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जीत से कांग्रेसियों के हौसले बुलंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कह रहे निगम चुनाव पर नहीं होगा असर
हेडिंग : सहकारिता मंत्री की गैर मौजूदगी में बराला ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र
: बोले, हर वार्ड में देंगे वाईफाई, धार्मिक स्थलों को होगा सौंदर्यीकरण
: ग्रोवर की गैर मौजूदगी पर बोले बराला, चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं ग्रोवर
: कांग्रेस के पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, बोले साढ़े चार साल कहां थी भाजपा व उसके मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एक तरफ जहां राजस्थान व छत्तीसगढ़ में जीत और मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर से नगर निगम चुनाव में कांग्रेसियों के हौसले बुलंद हैं, दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता अपने ही अंदाज में तर्क दे रहे हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मंगलवार शाम स्थानीय विधायक एवं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की गैर मौजूदगी में पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। साथ में साढ़े चार साल की उपलब्धियां भी गिनवाईं।
बराला ने कहा कि भाजपा अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के दम पर पांच निगमों के चुनाव लड़ रही है। नौकरियों से लेकर कर्मचारियों के ट्रांसफर पॉलिसी तक को पारदर्शी बनाया है। भ्रष्टाचार को खत्म किया है। आम आदमी के लिए जनसुविधाएं ऑनलाइन की गईं, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे। रोहतक शहर स्वच्छता के मामले में प्रदेश में नंबर दो और एमडीयू प्रथम आई थी। इसके अलावा बराला ने 22 उपलब्धियां गिनवाईं।
विज्ञापन

बाक्स
बराला ने यह रखा संकल्प
: 450 करोड़ की लागत से सीवरेज, पानी व गलियां बनाएंगे।
: रेलवे ट्रैक के साथ 8 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन तक नई सड़क बनेगी।
: पुराने आईटीआई कैंपस में खेल कैंपस बनेगा।
: हर वार्ड वाईफाई युक्त होगा। बाईपास पर बस क्यू शेल्टर व शौचालय बनेंगे।
: शहर में 52 जगह और सीसीटीवी कैमरे बनेंगे।
: सिविल अस्पताल को 100 से 200 बेड का बनाएंगे।
: व्यापारियों के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराएंगे।
: निगम एरिया में खासकर आउटर में जन समस्या निवारण दरबार लगाएंगे।
: शहर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम लागू करेंगे।
: ओल्ड सेशन कोर्ट परिवार की जगह नगर निगम कार्यालय बनाएंगे।
: पुराने अड्डे में रेहड़ी मार्केट व पार्क बनेगा।
: सिटीजन लिवलीहुड सेंटर शुरू करेंगे।
: बाजारों के प्रत्येक एसोसिएशन व आरडब्ल्यू के साथ हर माह मीटिंग होगी।
--------
जो काम भाजपा व उसके मंत्री साढ़े चार साल में नहीं कर सके, अब क्या करेेंगे : बतरा
कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा ने भाजपा के संकल्प पत्र पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दो साल से लोगों को अमृत प्रोजेक्ट के तहत पानी व सीवरेज व्यवस्था देने का सपना दिखाया जा रहा है। बेसहारा गोवंश अब भी सड़कों पर घूम रहा है। एलिवेटिड ट्रैक के चलते कैंप के लोग परेशान हैं। मंत्री बताएं, जो पहले सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, उनकी मदद से कितने अपराधी पकडे़ गए। हर रोज वारदात हो रही हैं, अब कह रहे हैं कि अच्छा माहौल देंगे। अब तक क्या किया। पांच राज्यों में भाजपा की हार व राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत से साबित हो गया है कि इवेंट मैनेजमेंट में एक्सपर्ट भाजपा से लोग तंग आ चुके हैं। उनके मंत्री संकल्प पत्र के समय भी गायब हैं। इससे साफ है कि निगम चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं मंत्री : बराला
मीडिया ने जब सुभाष बराला से पूछा कि रोहतक से स्थानीय विधायक एवं मंत्री मनीष ग्रोवर की देखरेख में साढ़े साल साल विकास कार्य हुए। अब उसी निगम का संकल्प पत्र जारी किया जा रहा है, लेकिन मंत्री दिखाई नहीं दे रहे। इस पर बराला ने कहा कि मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। जब पूछा गया कि वे पांच मिनट भी नहीं आ सके, तब बराला ने कहा कि सभी ने मिलकर ही संकल्प पत्र बनाया है। वहीं, जब मंत्री के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उनके स्टाफ के एक सदस्य ने कॉल रिसीव की। कहा, कि मंत्री शीला बाईपास के पास चुनावी सभा में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed