फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भाजपा में टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं का कार्यालय के बाहर मौन प्रदर्शन

भाजपा में टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं का कार्यालय के बाहर मौन प्रदर्शन

Wed, 05 Dec 2018 03:07 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं का कार्यालय के बाहर मौन प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा में वार्ड पार्षदों के टिकट को लेकर मंगलवार को भी घमासान जारी रहा। मेयर का टिकट मांग रहे पूर्व इनेलो नेता राजकमल सहगल वार्ड 17 से पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए मंगलवार शाम को तैयार हो गए, लेकिन वार्ड 8 से घोषित प्रत्याशी रोहताश सैनी टेंट वाले ने पार्टी का टिकट लेने से इनकार कर दिया, जबकि वार्ड 14 से टिकट मांग रहे लवलीन टुटेजा ने प्रदेश कार्यालय के बाहर डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा के नीचे बैठकर एक घंटा मौन प्रदर्शन किया।
टूटेजा का दर्द- मंत्री का दो-दो चुनाव में बैग उठाया, अब कर दिया किनारे
युवा कार्यकर्ता लवलीन टुटेजा समर्थकों के साथ शाम करीब साढ़े तीन बजे पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंचे और मुंह पर मास्क लगा लिए। इसके बाद डॉक्टर मंगलसेन की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाई। साथ ही प्रतिमा के नीचे बैठकर कर एक घंटे तक अपना पक्ष रखा। बोले- ये विरोध नहीं, मन की पीड़ा है। 20 साल से पार्टी से जुड़ा हूं। दो-दो चुनाव में मंत्री का बैग उठाया। अब पता नहीं क्यों मुझे किनारे लगाया जा रहा है। मैं बुधवार सुबह समर्थकों के साथ मीटिंग करके निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला लूंगा।
विज्ञापन


कौन क्या बोला...
वार्ड के अंदर 36 बिरादरी के लोग हैं। कांग्रेसी, इनेलो, बसपा सहित दूसरे दलों से जुड़े लोग भी उनके मित्र हैं। ऐसे में भाजपा के टिकट के बजाय निर्दलीय चुनाव लड़ना पसंद करूंगा। मेरी लाढ़ोत रोड पर टेंट की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोहताश सैनी, वार्ड नंबर 8 से पूर्व भाजपा प्रत्याशी
...
मैं लंबे समय से भाजपा से जुड़ा हूं। युवा मोर्चे का जिला प्रवक्ता रहा। अब सूरसेन मंडल का अध्यक्ष हूं। पार्टी ने 8 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करूंगा।
-डॉ. अनिल कुमार
....
शहर में भाजपा का माहौल है। लोग टिकट लेने के लिए मौन प्रदर्शन तक कर रहे हैं। रोहताश सैनी को किसी ने बरगला दिया होगा। दूसरा, लवलीन से मंत्री नाराज नहीं हैं। टिकट मंत्री नहीं, पार्टी ने तय किया है।
-रमेश भाटिया, भाजपा के लोकसभा प्रभारी
....
दोपहर तक इनकार करते रहे सहगल, शाम को माने, लड़ेंगे वार्ड 17 से चुनाव
भाजपा की तरफ से सोमवार को 18 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी। मंगलवार को पार्टी की तरफ से बचे पांच वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। इसमें वार्ड नंबर 4 से इंदिरा मार्केट के पूर्व प्रधान अंगद कोचर की पत्नी निशा कोचर, वार्ड 9 से रमेश बोहरिया, 12 से रामगोपाल कॉलोनी निवासी उर्मिला पत्नी अजय कुमार (बिट्ट)ू, 15 से पूर्व पार्षद सुभाष डंग व 17 से राजकुमार सहगल को टिकट दिया गया है।


रिकॉर्ड में गोयल नहीं मनमोहन, आज करेंगे नामांकन दाखिल
भाजपा के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ रहे मनमोहन गोयल रिकॉर्ड के अंदर सरनेम गोयल नहीं लिखते। मंगलवार को उनके समर्थक सुभाष गुप्ता पूरी फाइल लेकर जांच कराने मुख्य चुनाव अधिकारी बीएस हुड्डा कार्यालय में पहुंचे। उस समय यह बात सामने आई। वे बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed