{"_id":"5b369aa54f1c1b36208b5d01","slug":"181530305189-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद करीब एक घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद करीब एक घंटे रहा जाम
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :
एमडीयू में प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद करीब एक घंटे रहा जाम
- एम फार्मेसी व एमएससी कैमेस्ट्री की प्रवेश परीक्षा में बैठे लगभग तीन हजार परीक्षार्थी
- छात्र संगठन विद्यार्थियों की मदद को आए आगे, इनसो ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर सुलझाई ट्रैफिक व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। विश्वविद्यालयों में सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को एमडीयू में एम फार्मेसी व एमएससी कैमेस्ट्री की प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों व शहरवासियों को कई समस्याओं से एक होना पड़ा। हजारोें परीक्षार्थियों के एक साथ परीक्षा देकर निकलने से शहर में जाम की स्थिति रही।
एमडीयू में पहली शिफ्ट में एम फार्मेसी व दूसरी शिफ्ट में एमएससी कैमेस्ट्री के परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। इस प्रवेश परीक्षा के कारण ही दिल्ली रोड लगभग चालीस मिनट तक जाम रहा। जाम को खुलवाने के लिए विश्वविद्यालय की सुरक्षा कर्मियों के साथ इनसो कार्यकर्त्ताओं ने मेहनत की। बारिश के कारण भी विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ी। जाम का आलम ये था कि एक ओर तो वाहन दिल्ली बाईपास तक नजर आ रहे थे तो दूसरी ओर जाट कॉलेज तक वाहनों की भीड़ थी। विवि परिसर में भी गेट नं. 1 से निकलने वाले वाहनों की लाइन टैगोर सभागार तक थी। वहीं गेट नं. दो से निकलने वाले वाहनों की लाइन रोज गार्डन तक लगी हुई थी।
बाक्स---
परीक्षार्थियों की मदद के लिए आगे सभी छात्र संगठन :
विवि परिसर से अनजान परीक्षार्थियों की मदद के लिए छात्र संगठन सामने आ गए हैं। विवि के लगभग सभी छात्र संगठन विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क नजर आ रहे हैं। परीक्षार्थियों की मदद के लिए कोई उन्हें परीक्षा भवन का रास्ता बात रहा है, कोई उन्हें पानी पिला रहा है, कोई उन्हें भविष्य की जानकारी दे रहे हैं। बारिश के दौरान भी छात्र संगठनों के कार्यकर्ता परीक्षार्थियों को मदद करते रहे।
विज्ञापन
इनसो ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर खुलवाया जाम
प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद हजारों परीक्षार्थियों परीक्षा स्थल से एक साथ निकले। शहर के दिल्ली रोड़ पर अचानक बढ़ी सैकड़ों वाहनों की भीड़ के कारण जाम लग गया। इनसो कार्यकर्त्ताओं ने विश्वविद्यालयों के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मिलकर जाम खुलवाया। इनसो कार्यकर्ताओं ने बारिश में भी परीक्षार्थियों की मदद की।
प्रचारकों की पसंद बना विवि गेट
विवि में चल रही प्रवेश परीक्षाओं के कारण हजारों छात्र प्रतिदिन शहर में आ रहे हैं। इसी कारण विभिन्न उत्पादों व सेवाओं का प्र्रचार करने वाले प्रचारकों की भीड़ भी विश्वविद्यालय के गेट पर लगी रहती है। इन प्रचारकों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले कोचिंग सेटर, ट्यूशन सेंटर प्रमुख हैं।
आज होंगी ये परीक्षाएं
विवि में शनिवार को पहली शिफ्ट में एमएससी मैथमैटिक्स, एमएससी मैथ विद कंप्यूटर साइंस की प्रवेश परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में एमएससी फिजिक्स की प्रवेश परीक्षा होगी। शनिवार को ही शुक्रवार को दो शिफ्टों में हुई प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा।