फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   करोड़पति भगत सिंह कांप्लैक्स एवं पार्किंग स्थल की सीएम मनोहरलाल से गुहार

करोड़पति भगत सिंह कांप्लैक्स एवं पार्किंग स्थल की सीएम मनोहरलाल से गुहार

Thu, 03 May 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
करोड़पति भगत सिंह कांप्लैक्स एवं पार्किंग स्थल की सीएम मनोहरलाल से गुहार
करोड़पति भगत सिंह कांप्लैक्स एवं पार्किंग स्थल की सीएम मनोहरलाल से गुहार
विज्ञापन

एक साल पहले आपने दी थी हरी झंडी, फिर भी नौकरशाहों ने नहीं करने दी पब्लिक की सेवा

: आज भी गंदगी, धूल व मिट्टी से हूं सराबोर, किसी के काम नहीं आए सात करोड़
: आज फिर गुजरोगे मेरे दरवाजे से होकर, मेरी हालत देखकर जाना, बड़ी मेहरबानी होगी
: मेरी फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल पर घूमती रही, लेकिन किसी को महसूस नहीं हुआ दर्द का अहसास

विजेंद्र कौशिक।
रोहतक।
सात साल की जद्दोजहद के बाद सात करोड़ की लागत से मैं बनकर तैयार हुआ। पूरे एक साल पहले आपने पर्दा हटाकर मेरी पीठ पर हाथ रखा, लेकिन मैं अभी तक आम पब्लिक की सेवा नहीं कर सका। हर तरफ धूल, मिट्टी व गंदगी मेरी नियति बन गई है। आज फिर आप मेरे दरवाजे से होकर गुजरोगे। एक पल मेरी हालत देखकर जाना, बड़ी मेहरबानी होगी। साथ ही उस विकास को भी हकीकत का पता लगेगा, जो आंकड़ों की बाजीगरी की आड़ में आपको हकीकत का अहसास नहीं होने देता। यह गुहार उस मूक भगत सिंह कामर्शियल एवं पार्किंग कांप्लैक्स की है, जिसे आज भी पब्लिक की सेवा करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

आजादी के समय दिल्ली दरवाजे में खाली पड़ी जगह सब्जी मंडी लगती थी, जहां बाद में पार्क बना दिया गया। हुड्डा सरकार के प्रथम कार्यकाल में स्थानीय विधायक शादीलाल बतरा ने पार्क की जगह पार्किंग बनाने का प्लान बनाया, जबकि दूसरे कार्यकाल में 2010 में सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा व राज्यसभा में सांसद बनकर पहुंचे शादीलाल बतरा ने कामर्शियल कांप्लैक्स व पार्किंग स्थल का उद्घाटन किया। निगम के पास बड़ी बिल्डिंग बनाने का अनुभव न होने के कारण पीडब्ल्यूडी से फीस देकर निर्माण कार्य करवाया गया। लंबी जद्दोजहद के बाद 2015 में कांप्लैक्स की बिल्डिंग तो बनकर तैयार हो गई, लेकिन भाजपा सरकार ने 2017 में बिल्डिंग निर्माण पूरा होने की हरी झंडी दी। खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 4 अप्रैल 2017 को अपने हाथों से बहुप्रतिक्षित कांप्लैक्स का उद्घाटन किया, लेकिन आज तक कांप्लैक्स और पार्किंग को जनता को समर्पित नहीं किया गया।
विज्ञापन


कांप्लैक्स की फाइल एक टेबल से दूसरी पर काट रही चक्कर
निगम हाउस ने प्रस्ताव पास किया कि कांप्लैक्स को चालू किया जाए। निगम अधिकारियों ने तर्क दिया था कि सरकार कांप्लैक्स व पार्किंग के रेट तय करेगी। तब कांप्लैक्स चालू होगा। निगम आयुक्त ने फाइल मंडल आयुक्त के पास भेजी। मंडल आयुक्त ने कमी के चलते न केवल फाइल वापस लौटा दी, बल्कि इसके लिए अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने की हिदायत दी। कमेटी ने फाइल दोबारा मंडल आयुक्त के पास भेज दी। वहां से फाइल डीसी आफिस आ गई। आयुक्त ने डीसी को हिदायत दी कि वे अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर फैसला लें। इसके लिए डीसी को मौके का मुआयना कर फैसला लेना था, लेकिन वे अभी तक कांप्लैक्स का निरीक्षण नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन खड़ा करने का अब भी इंतजार
किला रोड, बड़ा बाजार, गोहाना अड्डा व आसपास के एरिया के व्यापारियों व निवासियों को आज भी अपने वाहन पार्किंग के अंदर खड़ा करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि निगम ने नोटिस चस्पा कर रखा है कि अपने रिस्क पर पार्किंग में वाहन खड़ा करें। क्योंकि निगम ने पार्किंग को अभी आधिकारिक तौर पर चालू ही नहीं किया है।

व्यापारी तो कई बार पार्किंग चालू कराने की मांग कर चुके हैं। ताकि बाजार में आने वाले ग्राहकों व व्यापारियों को सुविधा मिल सके, लेकिन कोई असर नहीं हुआ है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी बिल्डिंग सफेद हाथी बनकर रह गई है।
बिट्टू सचदेवा, प्रधान किला रोड बाजार

पहले विदेश दौरे पर गया हुआ था। आते ही काफी व्यस्त रहा हूं। जल्द पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर पब्लिक को सुविधा देने के लिए कदम उठाएंगे।
- डॉक्टर यश गर्ग, डीसी



एक माह में मंत्री की दूसरी परीक्षा, जुटानी होगी व्यापारियों की भीड़
स्थानीय विधायक एवं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को एक माह में दूसरी परीक्षा देनी पड़ रही है। गुरुवार को सीएम के रोड शो में व्यापारियों की भीड़ जुटाना किसी चुनौती से कम नहीं है। यहीं कारण है कि मंत्री भी पिछले तीन-चार दिन से लगातार बाजारों में व्यापारियों को रोड शो का न्यौता देने में जुटे हैं। इतना ही नहीं, सीएम का काफिला जहां-जहां से गुजरेगा, वहां-वहां कई बाजारों में तो कांग्रेसी व्यापारी प्रधान हैं। ऐसे में मंत्री लगातार अपने समर्थक व्यापारियों से सीएम के स्वागत से लेकर व्यापारियों की संख्या तक के बारे में गहन मंथन कर रहे हैं।

जीएसटी के छापों व कच्चा बेरी रोड के व्यापारियों ने कर दिया था मजा किरकिरा
आठ अप्रैल को प्रदेशस्तरीय व्यापारी सम्मेलन से दो दिन पहले शहर में जीएसटी के छापों और कार्यक्रम के दिन कच्चा बेरी रोड के व्यापारियों के हंगामे ने सम्मेलन का मजा किरकिरा कर दिया था। यहीं कारण है कि इस बार प्रशासन व पुलिस गहराई से कड़ी नजर रखे हुए है।

यहां से गुजरेगा सीएम का रोड शो
तय कार्यक्रम के तहत सीएम अग्रसेन चौक से रोड शो शुरू करेंगे। काफिला रेलवे रोड से भिवानी स्टैंड, शौरी मार्केट, मेडिसिन एसोसिएशन, दुर्गा भवन मंदिर, लाल नाथ हिंदू कॉलेज, डेयरी, कच्चा बेरी रोड, टिकाणा साहिब, बड़ा बाजार, कसाई चौक, भगतसिंह मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, लाला लाजपत राय चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए, किला रोड, दिल्ली गेट, ऑटो मार्केट, सुभाष रोड होते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर संपन्न होगा।

पुराने शहर में सीएम का पहला रोड शो
रोहतक शहर में एक तरफ मुगलों के समय का पुराना एरिया है, जिसमें बाबरा मोहल्ला, बड़ा बाजार, किला रोड, प्रताप चौक, चमेली मार्केट, कंसाई वाला चौक, पाड़ा मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला सहित आसपास का एरिया है। जबकि अशोका चौक से आगे का एरिया माडल टाउन से लेकर दिल्ली बाईपास, सेक्टर व आउटर झज्जर रोड एरिया बाद में बसा है। यहीं कारण है कि पुराने शहर की गलियां अब भी तंग हैं, जहां कई गलियों में तो बाइक तक मुश्किल से निकलती है। सीएम मनोहर लाल खट्टर पहली बार पुरानी सब्जी मंडी, बाबरा मोहल्ला, कंसाई वाला चौक, किला रोड, दिल्ली गेट में रोड शो करेंगे।

खुले में रोड शो करें भाजपाई, हकीकत का पता लग जाएगा : बतरा
पुराने शहर में पहले से तंग गलियां हैं, जहां जाम की स्थिति रहती है। वहीं पर सीएम का रोड शो करवाया जा रहा हैं। क्योंकि भाजपा का व्यापारी सम्मेलन व कृषि सम्मेलन पहले ही फ्लाप साबित हो चुके हैं। इस कारण डर के मारे पुराने शहर में रोड शो करवाया जा रहा है। अगर भाजपाइयों को अपनी लोकप्रियता पर भरोसा है तो उस क्षेत्र में रोड शो करें जहां, एलिवेटिड रोड बन रहा है और एलिवेटिड ट्रैक बनाया जा रहा है। रोड शो के नाम पर पब्लिक को परेशान किया जा रहा है।


रूट डायवर्जन : रेलवे स्टेशन जाने वाले झज्जर रोड होकर जाएं
- माता दरवाजा, गोहाना रोड से आने वाले सुखपुरा चौक, पुराना बस अड्डे वाले रास्ते का करें प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते आज शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों को विशेष हिदायत दी है। रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्री झज्जर रोड का प्रयोग करें।
डीएसपी ट्रैफिक डा. रविंद्र कुमार ने बताया कि शहर के मध्य स्थित तथा शहर की व्यस्त सड़क को झज्जर रोड मोड़, भिवानी स्टैंड से पुराना बस अड्डा तक यातायात के लिए बंद किया गया है। हिसार, हिसार बाईपास, भिवानी, भिवानी चुंगी से शहर के अंदर भिवानी स्टैंड, सोनीपत स्टैंड की तरफ जाने वाले वाहन पुराना बस अड्डा, माता दरवाजा, दयानंद मठ चौक, गोहाना अड्डा होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते है।
इसी प्रकार दिल्ली बाईपास, मेडिकल मोड़ से भिवानी स्टैंड या पुराना बस अड्डा जाने वाले वाहन अशोक मोड़, सर्कुलर रोड, शिवाजी कॉलोनी मार्केट, काठ मंडी पुल, झज्जर रोड, रेलवे स्टेशन, कच्चा बेरी रोड होते हुए पुराना बस अड्डा पर जा सकते है। कहा कि रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्री झज्जर रोड का प्रयोग करें।

रोहतक पुलिस द्वारा ट्रैफिक रूट डायवर्जन के लिए उचित संख्या में ट्रैफिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।


लगाए गए हैं 18 नाके
डीएसपी ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर 18 नाके लगाए गए हैं। जिन पर 7 से 10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed