फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दवाई ने असर नहीं किया तो लाने वाले सेल्समैन को पीटा

दवाई ने असर नहीं किया तो लाने वाले सेल्समैन को पीटा

Sun, 01 Apr 2018 03:32 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
दवाई ने असर नहीं किया तो लाने वाले सेल्समैन को पीटा
दवाई ने असर नहीं किया तो लाने वाले सेल्समैन को पीटा
विज्ञापन

- दुकानों में दवा सप्लाई करने वाले मेरठ के युवक से रोहतक-दिल्ली हाईवे पर मारपीट

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हाईवे पर स्थित दिल्ली बाईपास पर शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कुछ लोगों ने एक बाइक सवार को पीटना शुरू कर दिया। काफी देर तक युवक की पिटाई की गई। पता लगा कि पिटने वाला युवक मेरठ निवासी है और दुकानों को दवा सप्लाई करता है। लोगों का आरोप था कि उसकी लाई दवा ने असर नहीं किया और फोन करने पर फोन भी नहीं उठा रहा है। मारपीट और हंगामे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहनों की कतार भी लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक दोनों पक्ष जा चुके थे।

शनिवार को दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर एक युवक शहर की ओर से दिल्ली बाईपास की तरफ जा रहा था। युवक बाइक लेकर बाईपास से थोड़ा आगे निकला तो कुछ लोगों ने उसे रुकवाने के बाद पकड़ लिया। यहीं नहीं देखते ही देखते हाईवे पर ही युवक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। काफी देर तक हाईवे पर ही हंगामा चलता रहा। युवक यूपी के मेरठ का रहने वाला दवा सेल्समैन निकला। उसने करीब तीन माह पूर्व रोहतक में कई दवा दुकानदारों को दवा की सप्लाई की थी, लेकिन उसकी दी गई दवा का मरीज पर कोई असर नहीं हुआ। जिसके कारण कई मरीजों ने प्राइवेट चिकित्सकों के यहां जाकर हंगामा भी किया। पिछले कई दिन से लोग दवा के बारे में जानकारी देने के लिए सेल्समैन को कॉल कर रहे थे मगर वह कॉल रिसीव तक नहीं कर रहा था। लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से भी करने का दावा किया है। उधर, युवक का कहना है कि वह कंपनी से ही दवाई लेकर आता है। दवा के बेअसर रहने के बारे में उसे कुछ नहीं पता। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक दोनों पक्ष मौके से जा चुके थे। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, हाइवे पर हंगामे के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


फोटो परिचय
31 एमए 1 व 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed