फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   साढे़ पांच लाख की आबादी के लिए तीन जलघर कर रहे 6.5 करोड़ लीटर प्रतिदिन सप्लाई

साढे़ पांच लाख की आबादी के लिए तीन जलघर कर रहे 6.5 करोड़ लीटर प्रतिदिन सप्लाई

Fri, 30 Mar 2018 02:59 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
साढे़ पांच लाख की आबादी के लिए तीन जलघर कर रहे 6.5 करोड़ लीटर प्रतिदिन सप्लाई
जल संकट
विज्ञापन


साढे़ पांच लाख की आबादी के लिए तीन जलघर कर रहे 6.5 करोड़ लीटर प्रतिदिन सप्लाई
दावा 135 लीटर का, मिल रहा कुल 60 लीटर पानी

110 लीटर प्रति व्यक्ति विभाग देता है पानी
40 प्रतिशत पानी होता है चोरी और वेस्ट
30 प्रतिशत पानी का कैंपर में होता है प्रयोग


संजय कुमार
रोहतक।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दावा करता है कि वह प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी प्रतिदिन के हिसाब से देता है, जबकि तीन जल घरों से पानी 110 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से ही छोड़ा जाता है। स्वयं विभाग मानता है कि इसमें भी 40 फीसदी पानी चोरी या वेस्ट होता है। इस हिसाब से 60 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से ही पानी प्रति व्यक्ति के हिस्से आ रहा है।

गर्मियों में मांग बढ़ने के साथ हर वर्ष पानी की किल्लत बढ़ जाती है। शहर के तीन जल घर 92.64 एमएलडी नहरी पानी के स्टोरेज की क्षमता रखते हैं, लेकिन शहर का आकार हर दिन बढ़ता जा रहा है, इसके चलते ये वाटर टैंक ऊंट के मुंह में जीरा के समान साबित हो रहे हैं। शहर की आबादी वर्तमान में साढे़ पांच लाख के करीब है और इनके लिए साढे़ छह करोड़ लीटर प्रतिदिन के हिसाब से छोड़ा जा रहा है। इसमें अवैध कनेक्शन, डेयरी, किचन गार्डनिंग, कार वाशिंग, पेयजल व्यवसाय आदि भी धड़ल्ले से चल रहे हैं। विभाग स्वयं मानता है कि इनके चलते 40 से अधिक फीसदी पानी चोरी हो जाता है या वेस्ट हो जाता है। ऐसे में सभी उपभोक्ता तक पूरा पानी नहीं पहुंच पाता। आउटर एरिया में तो पानी की वेस्टेज होती रहती है, यदि इन सभी पर रोक लगे तो पानी की समस्या न हो, लेकिन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कानून सख्त न होने के चलते पानी की वेस्टेज नहीं रोक पाता। सप्लाई का 25 से 30 फीसदी पानी कैंपर के व्यवसाय में ही प्रयोग हो जाता है, यह पानी विभिन्न स्थानों पर सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन


ये है शहर के जल घरों की स्थिति

सोनीपत स्टैंड स्थित जल घर एक
निर्माण : 1931
क्षमता 27.24 एमएलडी
बूस्टिंग स्टेशन
जुलाहा वाला चौक
गोहाना अड्डा
डेयरी पाना
प्रेम नगर चौक

झज्जर रोड स्थित जलघर दो
निर्माण : 1981
क्षमता 47.24 एमएलडी
बूस्टिंग स्टेशन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल
ओल्ड आईटीआई
शुगर मिल
पुराना बस स्टैंड
इंदिरा कॉलोनी

सोनीपत रोड स्थित जलघर तीन
निर्माण : 2009
क्षमता 18.16 एमएलडी
बूस्टिंग स्टेशन
रैवेन्यू कॉलोनी

जल घरों के लिए पानी का स्त्रोत्र
भालौठ सब डिवीजन नहर
जवाहर लाल नेहरू नहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed