फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अंतर जोनल अंतर विवि क्रिकेट स्पर्धा में एमडीयू बना चैंपियन

अंतर जोनल अंतर विवि क्रिकेट स्पर्धा में एमडीयू बना चैंपियन

Tue, 13 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
अंतर जोनल अंतर विवि क्रिकेट स्पर्धा में एमडीयू बना चैंपियन
फोटो समेत
विज्ञापन


अंतर जोनल अंतर विवि क्रिकेट स्पर्धा में एमडीयू बना चैंपियन
रोमांचक मुकाबले में सौराष्ट्र को हराकर एमडीयू ने किया चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अंतर जोनल अंतर विश्वविद्यालय पुरुष क्रिकेट चैंपियनशिप में एमडीयू चैंपियन बना। सोमवार को फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र विवि राजकोट को 56 रनों से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एमडीयू कुलपति डॉ. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने मैच का शुभारंभ कराया। मैच के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया। यहां महंत खुशालदास कलानौर विशिष्टि अतिथि रहे।

एमडीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने पांच विकेट पर 226 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम 176 पर ढेर हो गई। सौराष्ट्र के क्रिकेटर विश्वराज को ऑल राउंडर का खिताब मिला। एमडीयू के विकास यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व उत्तम राठी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब मिला। सौराष्ट्र की टीम चैंपियनशिप में द्वितीय रही। मंच संचालन खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने किया। इस मौके पर एमडीयू कुलसचिव जितेंद्र भारद्वाज, मुख्य प्रशिक्षक नवीन कुमार, लोक गायक मासूम, डीसी मंदोला, महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, मनोज कुमार गोयल, मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed