{"_id":"5984dee94f1c1bf14a8b466e","slug":"181501880041-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू के खिलाड़ियों का होगा इंश्योरेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू के खिलाड़ियों का होगा इंश्योरेंस
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू के खिलाड़ियों का होगा इंश्योरेंस
- खेल बोर्ड के फैसले पर लगी मुहर, यूनिवर्सिटी खुद उठाएगी खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू ने अपने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का अब इंश्योरेंस कराया जाएगा। इंश्योरेंस का खर्च खिलाड़ी नहीं, बल्कि यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर वहन करेगी। हाल ही में खेल बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुहर लगा दी है।
दरअसल, खेल प्रतिभाओं के मामले में एमडीयू का नाम हमेशा शिखर पर रहा है। यहां के खिलाड़ी देश-विदेश तक परचम लहरा रहे हैं। विभिन्न चैंपियनशिप में कई बार यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी चोटिल भी हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें खुद ही इलाज का खर्च वहन करना पड़ता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ जाती है। उनके परिवार भविष्य में उन्हें बाहर भेजने से कतराते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यूनिवर्सिटी के खेल बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था कि आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर चैंपियनशिप में जाने वाले खिलाड़ियों का इंश्योरेंस कराया जाए। अब इस फैसले पर मुहर लग गई है। खिलाड़ियों का चैंपियनशिप में जाने से पहले इंश्योरेंस कराया जाएगा। एमडीयू की ओर से इसकी जिम्मेदारी किसी प्राइवेट कंपनी को दी जाएगी। हालांकि इंश्योरेंस की राशि कितनी होगी यह अभी तय नहीं हुआ है। यूनिवर्सिटी के इस फैसले से आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर खेलने वाले करीब दो हजार खिलाड़ियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
काफी समय से इस पर मंथन चल रहा था। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अब इसे मंजूर कर दिया गया है। इससे खिलाड़ियों का काफी लाभ होगा। खिलाड़ियों के हितों को देखते हुए जो भी संभव होगा वह निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. डीएस ढुल, खेल निदेशक एमडीयू।