फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बाजार में चीनी राखियों की बजाय स्वदेशी की बूम

बाजार में चीनी राखियों की बजाय स्वदेशी की बूम

Sat, 29 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बाजार में चीनी राखियों की बजाय स्वदेशी की बूम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धारूहेड़ा।
रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है लिहाजा अलग-अलग डिजाइन की राखियों से बाजार सजने लगे हैं। लेकिन चीन से चल रही तनातनी के बीच इस बार बाजार से चीनी राखियां गायब हैं। वहीं स्वदेशी राखियों की बूम है और लोग इन्हें खूब खरीद भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर चीन निर्मित राखियों का प्रयोग नहीं करने के मैसेज वायरल होने के बाद बाजार में चीनी राखियां नजर नहीं आ रही हैं। किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए राखियों के फुटकर व्यापारी भी स्वदेश निर्मित राखियां बेच रहे हैं।
रक्षाबंधन पर्व अब कुछ ही दिन दूर है। भाइयों के लिए राखी भेजने के लिए बहनों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। बाजार में राखियों की कई दुकानें सजी है। आकर्षक डिजाइन में एक से बढ़कर एक राखियां उपलब्ध हैं। लेकिन इस बार चीन के सामान का बहिष्कार होने के कारण चीन द्वारा निर्मित राखियां बाजार में उपलब्ध नहीं है। लोगों के अनुसार भाई-बहन के पवित्र त्योहार पर राखी की कीमत नहीं देखी जाती है बल्कि भावनाएं मायने रखती है। लेकिन चीन से लेकर चल रही तनातनी से लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार बडे़ लोगों के लिए ब्रेसलेट डिजाइन में स्टोन वाली राखियां हैं तो छोटे बच्चों के लिए कार्टून करेक्टर वाली राखियों की भरमार है। लिफाफे में भेजने के लिए अक्षत रोली और चंदन के छोटे पाउच भी बाजार में बिक रहे हैं। इसके अलावा रोली धागे में कई तरह की राखियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन द्वारा निर्मित राखियां इस बार नहीं बिक रही हैैं, इसलिए इन्हें न रखनेे का फैसला किया गया है। आगे सेे भी चीन द्वारा निर्मित राखियां नहीं आ रही है। ऐसे मे इस बार स्वदेशी सामान पर ज्यादा जोर है। - पुरुषोत्तम बंसल, व्यापारी

इस बार लोगों की डिमांड ही स्वदेश में बनी हुई राखियों की है। ऐसे में चीनी राखियों को रखने का कोई सवाल ही नहीं है। सीमा पर तनाव को लेकर लोग चीनी सामान का बहिष्कार कर रहे हैं। - कमल किशोर, व्यापारी
इस बार लोग स्थानीय राखियों को ही ज्यादा महत्व दे रहे हैं। इसलिए उनकी बिक्री ही ज्यादा है। लोग इस बार ज्यादा जागरूक लग रहेे हैं। - राजबीर, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed