फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आईटीआई में एडमिशन के लिए दोगुने से अधिक विद्यार्थियों ने किया आवेदन

आईटीआई में एडमिशन के लिए दोगुने से अधिक विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Fri, 21 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में एडमिशन के लिए दोगुने से अधिक विद्यार्थियों ने किया आवेदन
आईटीआई में एडमिशन के लिए दोगुने से अधिक विद्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एडमिशन के लिए आवेदन करने के अखिरी दिन तक 2500 सीटों के लिए लगभग छह हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आईटीआई में एडमिशन के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन वीरवार था। जिले के आठ सरकारी और निजी कुल 19 आईटीआई संस्थानों में 2500 सीटें हैं। आईटीआई में सबसे अधिक मारामारी इलेक्ट्रिकल एवं वायरमैन की सीटों पर रहेगी। अब 24 फरवरी को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। उसके बाद विद्यार्थी एडमिशन ले सकेंगे और एक अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
जिले में है आठ आईटीआई
महेंद्रगढ़ जिले में आठ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। महेंद्रगढ़ एवं नारनौल में एक-एक महिला आईटीआई संस्थान हैं। सबसे अधिक 808 सीटें नारनौल ब्वायज आईटीआई में हैं जबकि महेंद्रगढ़ ब्वायज आईटीआई में 652 सीटें हैं। सबसे कम 48 सीटें सुजापुर में हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद
राजकीय आईटीआई में इलेक्ट्रिकल ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद रही है। इलेक्ट्रिकल ट्रेड की 147 सीटों के लिए 3500 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वायरमैन ट्रेड में 168 सीटों के लिए 3200 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मेकैनिक के लिए भी विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई सीटें
महेंद्रगढ़ ब्वायज 652
महेंद्रगढ़ महिला 184
नारनौल ब्वायज 808
नारनौल महिला 180
मालड़ा बास 64
डेरोली अहीर 64
सुजापुर 48
शहबाजपुर नांगल चौधरी 72
बाक्स:
24 जुलाई को जारी होगी पहली कटऑफ
आईटीआई की पहली कट ऑफ लिस्ट 24 जुलाई को जारी की जाएगी। जिसकी काउंसलिंग 25 से 28 जुलाई तक होगी। इसके बाद 29 जुलाई को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी जिसकी काउंसलिंग 1 से 3 अगस्त तक की जाएगी। सीटें खाली रहने पर तीसरी कट आफ लिस्ट 4 अगस्त को जारी की जाएगी जिसकी काउंसलिंग 7 से 10 अगस्त की जाएगी। तीन काउंसलिंग के बाद 11 और 12 अगस्त को चौथी काउंसलिंग में सीटें आईटीआई लेवल पर अलाट की जाएंगी।
तीन मोड से करवा सकेंगे फीस जमा
आईटीआई में एडमिशन के लिए फीस तीन मोड में जमा करवाई जाएगी। विद्यार्थी आईटीआई से मिलने वाले स्क्रेच कार्ड से अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। नेट बैंकिंग तथा स्वैप मशीन से अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए स्क्रेच कार्ड 100 रुपये, एससी केटेगरी के लिए 50 रुपये तथा महिलाओं के लिए स्क्रेच कार्ड फ्री दिया जाएगा।


आईटीआई में एडमिशन के लिए आवादेन करने का वीरवार अंतिम दिन था। पूरे जिले में लगभग 6000 विद्यार्थियों ने 2500 सीटों के लिए आवेदन किया है। अब 24 जुलाई को प्रथम कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
राजपाल, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed