{"_id":"59666e3e4f1c1bd34d8b4666","slug":"181499885118-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स आईटीआई में एडमिशन के लिए 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स आईटीआई में एडमिशन के लिए 20 तक करें आवेदन
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गवर्नमेंट गर्ल्स औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में दाखिले के लिए 20 जुलाई तक इच्छुक छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। छात्राओं की सुविधाओं के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। डीसी डॉ. यश गर्ग ने बताया कि दाखिले के लिए आवेदन करने की कोई फीस नहीं है। इच्छुक छात्राएं सुबह नौ से शाम पांच बजे तक संस्थान में आकर ऑनलाइन फार्म भर सकती हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में इलेक्ट्रोनिक्स, मेकेनिकल, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्टमैन सिविल कोर्स की अवधि दो वर्ष तथा योग्यता दसवीं पास है। वहीं कोपा, सिविंग टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, बेसिक कोस्टेमोलॉजी व सरफेस औरनामेंट्स कोर्स की अवधि एक साल है। उपायुक्त ने बताया कि कोर्स के लिए योग्यता 8वीं और 10वीं पास रखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को छात्रवृत्ति, फ्री टूल किट, रेल और बस पास सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।