{"_id":"595e94af4f1c1be6088b4765","slug":"181499370671-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारों को छोड़ने गए युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारों को छोड़ने गए युवक पर जानलेवा हमला
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारों को छोड़ने गए युवक पर जानलेवा हमला
महेंद्रगढ़। गांव के रिश्तेदारों को उनके गांव नांगल हरनाथ छोड़ने गए युवक पर वीरवार को कुछ लोगों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव माधोगढ़ निवासी सोनू उर्फ सतीश पुत्र प्रहलाद सिंह ने बताया कि वह स्वयं की स्विफ्ट कार चलाता है। वह वीरवार को बैंक में बाइक की किस्त जमा करवाने आया था। इसके बाद वह कोर्ट में आरसी आदि बनवाने के लिए गया था लेकिन बिजली गुल होने से वह बाजार आ गया। इस दौरान बाजार में उसे गांव नांगल हरनाथ की एक युवती मिली जो जिसकी गांव माधोगढ़ से रिश्तेदारी में है। युवती ने आंख का ऑपरेशन करवाया हुआ था। युवती ने सोनू उर्फ सतीश को अपने गांव नांगल हरनाथ तक छोड़ने की प्रार्थना की। जब वह युवती को नांगल हरनाथ छोड़कर वापस घर आ रहा था तो वहीं गांव के एक युवक ने उसकी गाड़ी रुकवा ली और उससे बेवजह के सवाल करने लगा। इसी दौरान उसने तीन साथियों को और बुला लिया। चारों उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर बणी में ले गए जहां पर उसकी लाठी डंडों से पिटाई की गई। इसी दौरान उनके तीन साथी भी वहां पहुंचे। उन्होंने भी उसकी बुरी तरह पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में गांव बुचावास के एक मेडिकल पर स्टोर पर ले गए जहां पर उसको इंजेक्शन लगाकर होश में लाया गया। आरोपियों ने मारपीट की विडियो बनाई और युवती के साथ संबंध होने की बात भी जबदस्ती कबूल करवाई। इसके उन्होंने 4-5 घंटे कार में घूमाकर वापस उसी गांव के पास छोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने गाड़ी की तलाश शुरू कर दी किंतु उन्हें गाड़ी नहीं मिली। इसके बाद ड्राइवर स्वयं गाड़ी चलाकर थाने तक लेकर आया और पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
पांच घंटे घुमाया और रुपये भी निकाले
आरोपियों ने सोनू को उसी की गाड़ी में लगभग 5 घंटे इधर से उधर घुमाया। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में उसको काफी डराया और धमकाया। आरोपियों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से 2500 रुपये भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
एक घंटे तक पुलिस को कटवाया चक्कर
पुलिस को शाम 4 बजे घटना के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद थाना प्रभारी सफीउद्दीन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर उन्हें कोई नहीं मिला। उसके बाद थाना प्रभारी ने घायल का मोबाइल ट्रेस करवाया तो उसकी लोकेश बुचावास दिखाई जा रही थी जब तक वो बुचावास पहुंचते तब तक वो वहां से निकल लिए थे। तब तक आरोपी उसे नांगल हरनाथ के पास छोड़कर फरार हो गए थे। उसके बाद वह स्वयं गाड़ी चलाकर थाने लेकर आया। तब उसने पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उसने आरोपी मनोज उर्फ धोलिया, संदीप पुत्र बिजेंद्र एवं बिजेंद्र पुत्र मनीलाल का नाम बताया। मामले की सूचना पाकर थाने पहुंचे डीएसपी सतेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी ली और मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
वर्जन:
मामले में पुलिस ने तीन नामजद एवं चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।- डीएसपी सतेंद्र कुमार