{"_id":"59515a1a4f1c1b1e198b45bb","slug":"181498503706-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के विस्तार के लिए अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के विस्तार के लिए अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी रहा जारी
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दैनिक रेल यात्री संघ कुंड-मनेठी का कुंड रेलवे स्टेशन के बाहर दिल्ली-रेेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन को नीम का थाना तक विस्तार करने के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को संघ के संरक्षक मनेठी सरपंच श्योताज सिंह के नेतृत्व में चल रहे धरने को जिला प्रमुख मंजू बाला एवं जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा ने भी समर्थन दिया। इस दौरान जिला प्रमुख मंजू बाला ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति विशेष की मांग नहीं, बल्कि पूरे इलाके की मांग है। हमने पहले भी रेलवे के उच्च अधिकारियों को ट्रेन के ठहराव का प्रस्ताव दे रखा है। इस अवसर पर विनोद पंच, बख्तावार नंबरदार, अजीत ठेकेदार, राजेंद्र , सत्यबीर, मुरारीलाल, सत्यप्रकाश गोयल आदि मौजूद थे।