फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पूरी पड़ताल के बाद प्रवेश, बायोमैट्रिक हाजिरी और वीडियोग्राफी के बीच परीक्षा

पूरी पड़ताल के बाद प्रवेश, बायोमैट्रिक हाजिरी और वीडियोग्राफी के बीच परीक्षा

Fri, 23 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
पूरी पड़ताल के बाद प्रवेश, बायोमैट्रिक हाजिरी और वीडियोग्राफी के बीच परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पीजी कोर्सों में सेंट्रलाइज एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा वीरवार से शुरू हो गई। पहले दिन दो पालियों में परीक्षा कराई गई। इसमें करीब चार हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकल विहीन करवाने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए। एडमिड कार्ड और पहचान पत्र की पड़ताल के बाद ही आवेदकों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। यहां आवेदकों की बायोमैट्रिक हाजिरी लगाई गई और परीक्षा की वीडियोग्राफी भी हुई।
सुबह 11 से 12:30 बजे तक एमएससी बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बायोइंफॉर्मेटिक्स, मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी और बॉटनी की परीक्षा होगी। इसी समयावधि में इनवायरमेंटल साइंस, इनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जेनेटिक्स, माइक्रोबिअल बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और जूलॉजी की प्रवेश परीक्षा कराई गई। दोपहर 2:30 से 4 बजे तक एमएससी फोरेंसिक साइंस की प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए कैंपस में कड़े बंदोबस्त किए गए थे, लेकिन प्रवेश परीक्षा शुरू होने से पहले गेट नंबर एक पर अव्यवस्था हावी रही। अधिकतर विद्यार्थी वाहन लेकर पहुंचे। इस वजह से गेट पर काफी दूर तक जाम लग गया। दिल्ली बाईपास से लेकर गेट नंबर एक तक भी काफी देर तक जाम रहा। वहां पर केवल एमडीयू के सुरक्षा कर्मी ही दिखाई दिए। पुलिस की तरफ से कोई व्यापक बंदोबस्त नहीं था। हालांकि छात्र संगठनों ने जाम को खुलवाने में मदद की। प्रवेश परीक्षा शुरू होने के बाद वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने कंप्यूटर साइंस विभाग समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन की परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. युद्धवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु और ओएसडी कुलपति कार्यालय महेंद्र सिंह ने भी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा।
विज्ञापन


आज इन कोर्सों की होगी प्रवेश परीक्षा
सुबह 11 से 12:30 बजे तक एम फार्मेसी इंडस्ट्रियल फार्मेसी, फार्मास्युटिक्स ड्रग रेगुलटरी एफेयर्स, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर 2:30 से 4 बजे तक एमएससी केमिस्ट्री, केमिस्ट्री मैथमेटिकल स्ट्रीम, केमिस्ट्री नान मैथमेटिकल स्ट्रीम, केमिस्ट्री स्पेशलाइजेशन इन फार्मास्युटिकल्स मैथमेटिकल और नॉन मैथमेटिकल स्ट्रीम की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसो ने लगाई हेल्प डेस्क, छात्रों को पहुंचाया परीक्षा केंद्र पर
प्रवेश परीक्षा के दौरान इनसो छात्र संगठन ने कई स्थानों पर हेल्प डेस्क लगाई। इसके माध्यम से बाहर से आने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कराया गया। वहीं, गेट पर खड़े कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने वाहनों पर बैठाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। गेट पर लगे जाम को भी इनसो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया कि प्रदेश में केवल एक परीक्षा केंद्र होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इनसो की तरफ से उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। इस मौके पर अरविंद गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, गुरजीत राणा, मंजीत देशवाल, जसबीर लाठर, अभिषेक देशवाल, साहिल, बिजेंद्र देशवाल, रोहित यादव, नीरज अंतिल, हरेंद्र ओहल्याण, रौनक गुलिया, हरदीप, विकास नांदल, साहिल मलिक, पुरुषोत्तम सांगवान, सचिन हुड्डा और अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed