फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कैंटर चालक से बदमाशों ने मोबाइल और नकदी छीनी

कैंटर चालक से बदमाशों ने मोबाइल और नकदी छीनी

Wed, 21 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
कैंटर चालक से बदमाशों ने मोबाइल और नकदी छीनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
इलाके में छीना झपटी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं। सोमवार की रात गांव बाढ़सा के पास एक कैंटर चालक से अज्ञात युवकों ने मोबाइल व रुपये छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मूलत: फीरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) का निवासी बलराम कैंटर चलाता है। सोमवार की शाम वह कैंटर लेकर गुरुग्राम से पानीपत जा रहा था। गांव बाढ़सा के पास वह छीनाझपटी की वारदात का शिकार हो गया। शिकायत के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे जब वह बाढ़सा के पास पहुंचा तो उसके कैंटर का टायर पंचर हो गया। टायर जांचने के लिए जब वह गाड़ी से नीचे उतरा तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां आ गए। उनमें से एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और दूसरे युवक ने उसकी पेंट की जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 4 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। उसी दौरान उसका एक जानकार ड्राइवर राकेश निवासी करनाल अपनी गाड़ी को लेकर वहां से गुजर रहा था। राकेश ने उसकी गाड़ी को देखा तो वह गाड़ी रोककर नीचे उतरा। उसे देखकर दोनों युवक अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद बलराम ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके वारदात की सूचना दी। बलराम का कहना है कि वे दोनों युवक आपस में अपना नाम नरेश व रितेश बता रहे थे। उनमें से एक युवक के सिर में चोट लगी हुई थी। वह युवकों को पहचान सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन कोई भी बदमाश हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। चौकी, थानों में सूचना दे दी गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
- जसबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed