फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीवरेज हुए ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा पानी

सीवरेज हुए ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा पानी

Sat, 17 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज हुए ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा पानी
सीवरेज हुए ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा पानी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मानसून के दस्तक देने से पहले ही शहर के बाजारों का बुरा हाल है। रात को हुई हलकी बारिश से ही शॉपिंग कॉम्लेक्स की सड़कों पर पानी भर गया तथा सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। जलभराव के कारण कॉम्पलेक्स के दुकानदारों की दुकानदारी भी पूरे दिन ठप रही। इस बारे में दुकानदार नगरपालिका को चार पांच बार शिकायत दे चुके हैं। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
दुकानदारों ने बताया कि जब से शहर में सीवरेज लाइन डाली गई है तब से आज तक सफाई नहीं की गई है। सीवरेज भरे होने के कारण बारिश का पानी दुकानों में घुस जाता है। उन्होंने बताया कि अभी मानसून की बारिश शुरू भी नहीं हुई है फिर भीं अंदर पानी घुस रहा है। अगर जिस दिन तेज बारिश हुई उसी दिन दुकानों के अंदर पानी घूस जाएगा। उन्होंने बताया कि चार पांच दिन पहले भी कॉम्पलेक्स के दुकानदार नपा प्रशासन को इसकी शिकायत दी थी लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका डेवलपमेंट चार्ज तो वसूलती है किंतु सुविधा कुछ भी नहीं दे रही है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से मांग कि है कि मानसून से पहले सीवरेजों की सफाई की जाए ताकि उन्हें दोबारा इस प्रकार की समस्या से जूझना न पड़े।
विज्ञापन


क्या कहते हैं दुकानदार
हलकी बारिश से कॉम्पलेक्स के सीवरेज ओवरफ्लो हो जाते हैं और पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे दुकानदारी भी प्रभावित होती है। पालिका को कई बार अवगत करवाया जा चुका है किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। -अमित
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून आने से पहले ही सीवरेजों का यह हाल है अगर तेज बारिश हो जाती है तो सड़कों का पानी दुकानों में भर जाएगा। अनेकों बार नगरपालिका प्रशासन से इसके बारे में अवगत करवा चुके है। किंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ है। -पप्पू कौशिक
सीवरेज के ओवरफ्लो के गंदे पानी में से होकर दुकान में जाना पड़ता है। गंदे पानी को देखकर ग्राहक भी दुकान में नहीं आता। जिसके कारण दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। -पंकज बंसल

थोड़ी सी बारिश हो जाने से ही शॉपिंग कॉम्पलेक्स के सीवरेज जाम हो जाते है। दुकान के सामने गंदा पानी भरा रहने के कारण दुकानदारी भी प्रभावित रही है। नपा अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। -मूलचंद भालोठिया
शापिंग कॉम्पलेेक्स के दुकानदारों की जो भी समस्या है उनका जल्द ही समाधान किया जाएगा। सीवरेज की सफाई भी जल्द करवा दी जाएगी। -नपा चेयरपर्सन रीना बंटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed