फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1.80 lakh youth have received government jobs without any fees, aiming to provide 2 lakh more: CM

बिना पर्ची-खर्ची के 1.80 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 2 लाख और देने का लक्ष्य : सीएम

Thu, 16 Oct 2025 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 Oct 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
1.80 lakh youth have received government jobs without any fees, aiming to provide 2 lakh more: CM
1-बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संबो​धित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सुधारों पर जोर दे रही है जिनसे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर भी मिलें। प्रदेश सरकार ने बिना पर्ची-खर्ची के अब तक 1.80 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी है और तीसरे कार्यकाल में 2 लाख नौकरी और देने का लक्ष्य रखा है।
वह बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यहां 5795 नव स्नातकों को डिग्री प्रदान कीं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करते रहे, उनकी मेहनत अवश्य रंग लाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भावी पीढ़ी को ऐसी शिक्षा मिले जो उन्हें रोजगार सक्षम बनाए, चरित्रवान बनाए और उनमें नैतिक गुणों का समावेश करे। इसके लिए उन्होंने देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौतियों में एक है शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटना। इसके लिए हमें शिक्षा को केवल क्लासरूम तक सीमित न रखकर, उसे सीधे उद्योगों की वर्तमान जरूरतों से जोड़ना होगा। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को इंडस्ट्री-एकेडमी पार्टनरशिप को अपनाना होगा। इसके लिए तकनीकी संस्थानों में प्लेसमेंट के लिए 580 से अधिक उद्योगों से समझौते किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में खुले 80 नए कॉलेज, 13 विश्वविद्यालय व 15 बहुतकनीकी संस्थान
समारोह में विभिन्न विषयों के 5795 डिग्री योग्य विद्यार्थी थे। 27 विषयों में 1183 पीएचडी, 29 पाठ्यक्रमों में 1780 स्नातकोत्तर एवं 25 पाठ्यक्रमों में 2832 स्नातक उपाधि के योग्य विद्यार्थी थे। 1562 विद्यार्थियों ने डिग्री ग्रहण की और 183 को गोल्ड मेडल वितरित किए गए। डिग्री ग्रहण करने वालों में 501 पीएचडी, 595 स्नातक एवं 466 स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी किया। इससे पूर्व उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों संग सेल्फी भी ली। बालक नाथ योगी ने सीएम और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।


प्रदेश में खुले 80 नए कॉलेज, 13 विश्वविद्यालय व 15 सरकारी बहुतकनीकी संस्थान

सीएम ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में कुल 80 नए राजकीय कॉलेज खोले गए जिनमें से 30 लड़कियों के हैं। 13 नए विश्वविद्यालय खुले हैं। मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी 6 से बढ़कर 17 हो गई है। इनमें एमबीबीएस की सीटों की संख्या 700 से बढ़कर 2,435 हो गई है। 15 नए सरकारी बहुतकनीकी संस्थान भी खोले गए हैं।

इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, सुपवा के कुलपति अमित आर्य, बीएमयू के कुलपति प्रो. बीएम यादव, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार, महंत सचिनानंद महाराज, स्वामी विश्वेश्वर महाराज, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, प्रो. एचएल वर्मा, पूर्व वीसी जेपी यादव आदि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों समृद्ध विरासत एवं संस्कृति को आगे बढ़ाएं : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे देश-प्रदेश की समृद्ध विरासत एवं संस्कृति को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर हर क्षेत्र में भारत का गौरव बढ़ायें।



विद्यार्थी ज्ञान का समाजसेवा में करें उपयोग : महंत बालक नाथ योगी
बाबा मस्तनाथ विवि के कुलाधिपति और बाबा मस्तनाथ मठ के मठाधीश महंत बालक नाथ योगी ने डिग्री ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे ज्ञान एवं शिक्षा का न केवल स्वयं के लिए उपयोग करें बल्कि इसका उपयोग समाजसेवा में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed