{"_id":"60ae93368ebc3e646e7f99d1","slug":"18-people-who-did-not-apply-masks-were-challaned-fined-rohtak-news-rtk610198318","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क नहीं लगाने वाले 18 लोगों के काटे चालान, जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क नहीं लगाने वाले 18 लोगों के काटे चालान, जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। नगर निगम के आयुक्त और संयुक्त आयुक्त ने बुधवार को शहर के प्रमुख बाजारों में घूमकर नियम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने मास्क नहीं लगाने वाले 18 लोगों के चालान काटे। साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूला। इस दौरान टीम ने आवागमन में बाधक बन रहीं सात बाइक को कब्जे में लेकर निगम कार्यालय में पहुंचाया, जहां से जुर्माना भरने के बाद वाहन स्वामी उसे ले गए।
लॉकडाउन में मिली छूट की अवधि के दौरान बाजारों में उड़ने वाली भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनवाने, मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई करने और अतिक्रमण के खिलाफ निगम की टीम लगातार अभियान चला रही है। बुधवार को निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा और संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ शहर के बाजारों में घूमकर कार्रवाई करते दिखे। दोनों अधिकारियों ने गोहाना अड्डा, दिल्ली रोड, किला रोड, भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, झज्जर रोड, पुरानी अनाज मंडी, माल गोदाम रोड, पुरानी सब्जी मंडी, प्रताप बाजार, केवल गंज, हिसार रोड के भीड़भाड़ के बाजारों में भ्रमण किया। रास्ते में टीम ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए समझाते रहे। इस दौरान टीम ने सड़क पर आवागमन में बाधक बन रहीं सात बाइकों को कब्जे में लेकर कार्यालय भेजवाया। वाहन स्वामियों पर पांच-पांच से रुपये जुर्माना लगाया गया, जिसे देने के बाद वे अपने वाहन को ले गए। वहीं, मास्क नहीं लगाने पर 18 दुकानदार और राहगीरों के चालान काटे गए। निगम के भू-संपत्ति अधिकारी सुरेंद्र गोयल ने बताया कि टीम पूर्वाह्न 11:00 बजे अभियान चलाने के लिए शहर में भ्रमण पर रही। शुरू में टीम ने लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के प्रति जागरूक किया। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरते दिखाई दिए, जिस पर 18 लोगों के चालान काटे गए।
टीम के आने की भनक लगने पर दुकानों के गिराए शटर
नगर निगम की टीम आने की भनक लगते ही दुकानदारों ने दोपहर 12:00 बजे अपनी दुकानों के शटर गिराना शुरू कर दिए। पांच मिनट के भीतर ही रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, माल गोदाम रोड, हिसार रोड की दुकानें बंद हो गईं।