{"_id":"5b46770b4f1c1bc2248b5e25","slug":"171531344651-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारी 15 को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारी 15 को करेंगे प्रदर्शन
Updated Thu, 12 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के करनाल स्थित कैंप दफ्तर पर 15 को प्रदर्शन करेंगे रोडवेजकर्मी
-प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा कर्मियों की सहभागिता के लिए टीमों का किया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने 15 जुलाई को मुख्यमंत्री के करनाल स्थित कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन में रोडवेजकर्मियों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए टीमों को गठन किया गया है, जो प्रदेश में घूम रही हैं।
प्रदर्शन को लेकर रोहतक डिपो में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान सतबीर सिंह मुढांल व हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन संबंधित महासंघ के डिपो प्रधान युद्धवीर सिंह दांगी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन डिपो सचिव जयकुंवर व विपिन ग्रेवाल ने संयुक्त रूप से किया। समिति के वरिष्ठ नेता सुमेर सिवाच, जयकुंवर दहिया एवं जिला प्रधान जोगिंदर बलहारा कर्मचारी महासंघ ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज प्रदेश के कर्मचारियों व जनता में रोष है। बार-बार मांगे मानने का झूठा आश्वासन देकर वादाखिलाफी की जा रही है। इसलिए 15 जुलाई को प्रदेश के सभी डिपो से हजारों रोडवेज कर्मचारी करनाल में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलेंगे। बैठक में सुमेर सिवाच, जोगिंदर बलहारा, उमेद सिंह, प्रदीप हुड्डा, रामधारी, जयप्रकाश अहलावत, रणबीर, सुरेन्द्र दलाल, नरेंद्र आदि मौजूद थे।