फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिले में आठ लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी

जिले में आठ लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी

Wed, 11 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जिले में आठ लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी
भीषण गर्मी में छह लाख यूनिट बिजली की डिमांड बढ़ी, निगम की फूली सांसें
विज्ञापन

मांग के अनुरूप बिजली सप्लाई करने में अक्षम उत्पादन इकाई ने भी एक घंटे के लिए पूरे रोहतक जिले की सप्लाई बंद की
बिजली निगम ने भी कई इलाकों में एक-एक घंटे की कटौती की
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। उमस भरी भीषण गर्मी की वजह से जनपद में छह लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ गई है। इतनी अतिरिक्त बिजली सप्लाई करने में न सिर्फ बिजली निगम बल्कि उत्पादन इकाइयां भी अक्षम साबित हो रही हैं। क्षमता से ज्यादा लोड पड़ने के कारण उत्पादन इकाइयों की सांसें फूलने लगी हैं। इस वजह से उत्पादन इकाइयों की यूनिटों को एक से दो घंटे तक बंद करके जनपदवार सप्लाई रोकी जा रही है। वहीं, बिजली निगम अपने ट्रांसफॉर्मरों को बचाने के लिए अघोषित कटौती कर रहा है।
पिछले एक सप्ताह से उमस भरी भीषण गर्मी पड़ने की वजह से लोग व्याकुल होने लगे हैं। पंखा, कूलर व एसी बंद होते ही लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। घर से बाहर निकलते समय सूरज की रोशनी पड़ती है शरीर में चिलमिली सी मचने लगती है। दोपहर के समय लोग घरों, प्रतिष्ठानों व कार्यालय से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिसकी वजह से सड़कों पर कम ही लोग नजर आते हैं। मौसम के बिगड़ते तेवर की वजह 9 दिन के अंदर-अंदर ही जिले में करीब छह लाख यूनिट बिजली प्रतिदिन की मांग बढ़ गई है। सप्लाई से ज्यादा बिजली की मांग बढ़ने से बिजली निगम के अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार, एक जुलाई तक देहात और शहरी इलाके में बिजली की खपत जितनी सप्लाई मिल रही थी, उसी के अनुरूप थी। इसके बाद से मांग का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से मुसीबत पैदा हो रही है। बताते हैं कि जिले में घरेलू, व्यवसायिक, इंडस्ट्रियल और खेतीबाड़ी आदि को मिलाकर हर रोज करीब 48 लाख यूनिट बिजली हर रोज की मांग है जिसकी बनाई गई व्यवस्था के अनुसार सप्लाई होती है। एक जुलाई को देहात इलाके में 16.95 लाख यूनिट की डिमांड थी, जो अब 18.54 लाख यूनिट पहुंच गई है। इसी तरह से शहरी उपभोक्ता 20.80 लाख यूनिट बिजली की खपत कर रहे थे, जो अब 25.27 लाख यूनिट पहुंच गई है। इतनी ज्यादा बिजली डिमांड बढ़ने से सप्लाई करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0-दिन पर दिन ऐसे बढ़ रही बिजली की डिमांड

दिनांक देहात शहर
एक जुलाई 16.95 20.80
दो जुलाई 17.98 22.42
तीन जुलाई 15.91 21.67
चार जुलाई 17.39 22.51
पांच जुलाइ 17.84 23.27
छह जुलाई 17.58 25.84
सात जुलाई 17.15 23.04
आठ जुलाई 18.94 23.64
नौ जुलाई 18.54 25.27
0-नोट:- डिमांड लाखों में हैं।

तेज गर्मी पड़ने की वजह से बिजली की खपत एकदम काफी बढ़ गई है, जिसकी सप्लाई कर पाना न बिजली निगम और न उत्पादन इकाइयों के लिए संभव है। खेदड़ उत्पादन इकाई की यूनिट नंबर सात लोड ज्यादा पढ़ने की वजह से एक घंटे के लिए बंद की गई। क्षमता से ज्यादा लोड पड़ने की वजह से ट्रांसफॉर्मर ट्रिप हो रहे हैं और सप्लाई कट रही है। निगम अतिरिक्त रूप से बिजली की कोई कटौती नहीं कर रहा है।
- एसके बंसल, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed