फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नहीं आए कार्यकारी अभियंता के निलंबन के आर्डर

नहीं आए कार्यकारी अभियंता के निलंबन के आर्डर

Mon, 09 Jul 2018 06:28 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
नहीं आए कार्यकारी अभियंता के  निलंबन के आर्डर
दो दिन बाद भी नहीं पहुंचे कार्यकारी अभियंता के निलंबन ऑर्डर
विज्ञापन

- कार्यकारी अभियंता बोले- मेरा नहीं कसूर, कार्रवाई समझ से बाहर
- हरपथ की शिकायतों में लापरवाही बरतने पर हुई थी शुक्रवार को कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सीएम मनोहर लाल द्वारा हरपथ पर सड़क के गड्ढे भरने के लिए डाली गई शिकायतों को दूर करने में लापरवाही बरतने पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता रामप्रकाश को निलंबित कर दिया था। शनिवार को कार्यकारी अभियंता ड्यूटी पर रहे, जबकि रविवार को अवकाश था। ऐसे में सोमवार को मामले के संबंध में पत्र आ सकता है। वहीं, कार्यकारी अभियंता रामप्रकाश का कहना है कि मेरा कोई कसूर नहीं है। कार्रवाई समझ से बाहर है।

बता दें कि सरकार की तरफ से सड़कों में होने वाले गड्ढों की ऑनलाइन शिकायत लेने के लिए हरपथ पोर्टल शुरू किया था। निगम में इसके लिए कार्यकारी अभियंता रामप्रकाश को नोडल अधिकारी बनाया गया। शुक्रवार को सीएम ने चंडीगढ़ में समीक्षा की। आरोप था कि निगम रोहतक में सड़कों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके चलते नोडल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed