फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नियम 134ए के तहत आज दाखिले की आस, एसडीएम तीन स्कूलों का करेंगे दौरा

नियम 134ए के तहत आज दाखिले की आस, एसडीएम तीन स्कूलों का करेंगे दौरा

Wed, 02 May 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
नियम 134ए के तहत आज दाखिले की आस, एसडीएम तीन स्कूलों का करेंगे दौरा
फोटो :
विज्ञापन

निजी स्कूल में दाखिले के लिए मांगे जा रहे दूध सब्जी के बिल..
- नियम 134ए के तहत आज दाखिले की आस, एसडीएम तीन स्कूलों का करेंगे दौरा
- दाखिला नहीं मिलने पर एसडीएम से मिले अभिभावकों ने की निजी स्कूल संचालकों की शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शिक्षा नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा पाने का अधिकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पहुंच से बाहर है। निजी स्कूलों की दाखिला नहीं देने की जिद बरकरार है। इसी कड़ी में निजी स्कूल दाखिले के लिए बच्चों से दूध, सब्जी ही नहीं, बीड़ी सिगरेट तक के बिल मांग रहे हें। उसका परिवार क्या और कितना खाता है, यही नहीं क्या पहनता है और कैसे रहता है, यह भी जाना गया है। इसके लिए गैस सिलेंडर, डीजल पेट्रोल, समाचार पत्र, दवा, कपड़े, जूते, किराए व भाड़े तक का मासिक बिल मांगा गया है। ये बिल नहीं देने पर उन्हें दाखिले से नहीं, शिक्षा के अधिकार से ही वंचित किया जा रहा है। शिक्षा विभाग अपने ही नियमों को लागू कराने में बेबस दिखाई दे रहा है। इस संबंध में न अधिकारी और न ही मंत्री कुछ बोलने को तैयार हैं।

एसडीएम आज करेंगे निजी स्कूलों का दौरा
शिक्षा नियम 134ए के तहत बच्चों को मंगलवार भी दाखिला नहीं मिला। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी से आहत अभिभावक एसडीएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। दो जमा पांच संगठन के अध्यक्ष के साथ गए अभिभावकों की समस्या सुनने के बाद उन्हें बच्चों का दाखिला कराने का आश्वासन दिया। इसके लिए एसडीएम दो मई को निजी स्कूलों का दौरा करेंगे। इसमें एमडीएन, पठानिया व आईबी स्कूल शामिल हैं। इस दौरान बच्चों का दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। अभिभावकों को स्कूल बुलाया गया है। यहीं स्कूल संचालक व अभिभावकों से आमने सामने बात होगी।
विज्ञापन


84 प्रतिशत अंक वाली छात्रा को भी नहीं दिया जा रहा दाखिला
शहर के सलारा मोहल्ला निवासी अनिल ने एसडीएम को शिकायत दी है। इसमें उसने अपनी बेटी को नियम 134-ए के तहत निजी स्कूल में दाखिला नहीं दिए जाने की बात कही है। पीड़ित का कहना है कि उसकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है। इसलिए अपनी बेटी का निजी स्कूल में दाखिला कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तय नियमों के तहत लिखित परीक्षा कराई। परीक्षा में उसने 84 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बावजूद उसे दाखिला नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल को दस्तावेज देने के बाद भी नहीं मिली दाखिला स्लिप
शहर के प्रधाना मोहल्ला निवासी पवन कुमार ने एसडीएम को लिखित शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि स्कूल बच्चों को दाखिला नहीं दे रहा है। स्कूल की ओर से दाखिला संबंधी मांगे गए दस्तावेज दे दिए गए हैं। इसके बावजूद दाखिला स्लिप नहीं दी गई है। स्कूल प्रशासन ने बच्चों को ट्रांसपोर्ट सुविधा देने से भी मना कर दिया है। जबकि ट्रांसपोर्ट का खर्च देने को तैयार हूं। स्कूल से दाखिला स्लिप व ट्रांसपोर्ट सुविधा दिलाई जाए।

बच्चों को आज अलाट होंगे स्कूल
नियम 134-ए के तहत शिक्षा विभाग में मंगलवार को दूसरी दूसरी काउंसिलिंग आयोजित की गई। अब दो मई बुधवार को स्कूल अलाट किए जाएंगे। इसके हिसाब से बच्चों को दाखिला दिया जाना है।

कल सीएम से मिलेंगे स्कूल संचालक
नियम 134-ए व सरकार के स्कूली मान्यता के वादे को लेकर निजी स्कूल संचालक तीन मई को मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके लिए प्रशासन से बात कर सीएम से मुलाकात का समय दिलाने की मांग की गई है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र नांदल का कहना है कि सरकार निजी स्कूलों की सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए सीएम से मिलकर समाधान पर बात की जाएगी।

अभिभावक कल सीएम को दिखाएंगे काले झंडे
शहर में तीन मई को आ रहे मुख्यमंत्री को अभिभावकों का विरोध झेलना होगा। नियम 134ए के तहत बच्चों को दाखिला नहीं मिलने व अंक प्रतिशत 55 से 33 प्रतिशत नहीं किए जाने से नाराज अभिभावक सीएम को काले झंडे दिखाएंगे। दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन संगठन के उपाध्यक्ष रोहताश सिंहमार ने कहा कि अभिभावकों ने एसडीएम को शिकायत दी है। एसडीएम ने इनके समाधान का आश्वासन दिया है।


वर्जन :
नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों को बच्चों को दाखिला दिया जाना है। मंगलवार को अभिभावकों की कुछ स्कूलों में दाखिला नहीं दिए जाने की शिकायतें मिली हैं। इनका समाधान किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को विभिन्न स्कूलों का दौरा किया जाएगा। यहीं अभिभावकों को भी बुलाया गया है। स्कूल प्रशासन से आमने सामने बात की जाएगी। कहां समस्या है। उसे तलाश कर दूर किया जाएगा।
- राकेश कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed