{"_id":"5ac2a2b54f1c1bb4618b5161","slug":"171522705077-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन के चलते दो ट्रेन रही रद्द, रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर पुलिस रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन के चलते दो ट्रेन रही रद्द, रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर पुलिस रही तैनात
Updated Tue, 03 Apr 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन के चलते दो ट्रेनें रही रद्द, पुलिस रही अलर्ट
किसी अनहोनी की आशंका के चलते रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर सुबह ही तैनात कर दी गई थी पुलिस
- हंगामा करने के लिए पहुंचे कुछ लोगों को रेलवे पुलिस ने समझाकर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एससीएसटी एक्ट में संसोधन को लेकर किए गए आंदोलन के चलते सोमवार को रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग हंगामा करने पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने समझाकर वापस भेज दिया।
आंदोलन को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। सुबह ही रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। कुछ युवक रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने के लिए पहुंच गए। इसी बीच आरपीएफ व जीआरपी ने किसी तरह लोगों को समझाकर वापस भेज दिया। आंदोलन के कारण जयपुर से चंड़ीगढ को जाने वाली 19717 व 19718 चंड़ीगढ जयपुर इंटर सिटी को रद्द कर दिया गया। दोनों ट्रेनें रोहतक से होकर जाती थी। ट्रेनों के रद्द रहने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।