फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लोग इंतजार में हैं, कब चुनाव हों और भाजपा सरकार को हटाएं: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

लोग इंतजार में हैं, कब चुनाव हों और भाजपा सरकार को हटाएं: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Sat, 31 Mar 2018 02:59 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
लोग इंतजार में हैं, कब चुनाव हों और भाजपा सरकार को हटाएं: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
लोग इंतजार में हैं, कब चुनाव हों और भाजपा सरकार को हटाएं : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
विज्ञापन

- हरियाणा की भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले जो विरोध करता है, उसके खिलाफ मुकदमा कर देते हैं
- बोले भाजपा सरकार ने हरियाणा को कर्ज में डुबोया, 154 में से एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया गया है

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश की भाजपा सरकार का जो भी विरोध करता है, उसके खिलाफ मुकदमा कर दिया जाता है, अब लोग इंतजार में हैं कि कब चुनाव हों और भाजपा सरकार को हटाएं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को रोहतक स्थित अपने आवास में आने के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने हरियाणा को कर्ज में डुबो दिया है, प्रदेश वित्तीय संकट से गुजर रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले 154 घोषणाएं की गईं थीं, जिनमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं की गई है। यह सिर्फ फीता काटू सरकार है, जो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह काम कर रही है। आज हरियाणा का किसान आपकी सुनने को तैयार नहीं है, आपकी हूटिंग कर रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश को एक लाख 61 हजार करोड़ के कर्ज में डूबो दिया गया है। न मेट्रो आई, न कोई बिजलीघर बना है। यहां तक कि बिजली तक बेच दी। प्रदेश में शिशु अपने सिर पर कर्ज लेकर पैदा हो रहा है। विकास कार्यों के लिए पैसा ही नहीं बचा है, कहीं 7वें वेतन आयोग को लागू कर दिया तो वित्तीय संकट बढ़ जाएगा। बच्चे और बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। फसलों का एमएसपी तक किसानों को नहीं मिल रहा। जिस तरह की शर्तें लगाई गईं हैं, उससे सरसों की महज 20 फीसदी ही सरकारी खरीद होगी। मूंग नहीं खरीदी गई, गेहूं की औने-पौने दाम में की जा रही है। खाद तक पर जीएसटी लगा दी गई है। पिछले चार वर्ष में एक भी औद्योगिक इकाई नहीं आई। यह एक विफल सरका है।
विज्ञापन


ई-पंचायत पर बोले कि पहल अच्छी है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर तो देना चाहिए। जरूरी नहीं कि सरकार हर मांग पूरी करे, लेकिन पंच, सरपंच और ग्राम सचिवों को सम्मान तो दे सकती हैं। उनकी बात सुन सकती हैं। सरकार को इनके साथ किए गए व्यवहार के साथ माफी मांगनी चाहिए। पेपर लीक हो रहे हैं, नौकरियां हैं नहीं। किसान पर हजारों करोड़ का लोन हैं। कांग्रेस सरकार में फल ऋण जीरो था। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों की स्वीकृति नहीं ली जाती, यह योजना थोपी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब किस मुंह से हरियाणा में आ रहे हैं केजरीवाल
हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की संभावनाओं पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल किस मुंह से हरियाणा में आएंगे। पंजाब चुनाव में कह दिया कि एसवाईएल खुदने नहीं देंगे, अब हरियाणा की जनता के सामने कैसे आएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, इसके बाद कटाक्ष किया कि अगर माफी न मांग सकें तो हरियाणा को माफ कर दें।

कांग्रेस एक है, मई से शुरू करेंगे यात्रा
हरियाणा कांग्रेस में फूट के सवालों पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस में कोई फूट नहीं है। मई से अपनी यात्रा शुरू करेंगे।


हुड्डा का हालचाल जानने पहुंचे नवीन जयहिंद
हाल में एक हादसे की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बाएं पैर में फ्रेक्चर हो गया था, जिससे वह उबर रहे हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में डॉक्टर फिर से चेकअप करेंगे। दोपहर करीब दो बजे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद हालचाल जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। यहां करीब 20 मिनट तक रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed