{"_id":"5aa05da24f1c1b8a258b5ed6","slug":"171520459170-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह की कोर्ट में पेशी, नहीं पेश हो सका चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह की कोर्ट में पेशी, नहीं पेश हो सका चालान
Updated Thu, 08 Mar 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह की कोर्ट में पेशी, नहीं पेश हो सका चालान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आरक्षण आंदोलन हिंसा के दौरान देशद्रोह का आरोप झेल रहे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह की बुधवार को कोर्ट में पेशी हुई। पुलिस मामले में अभी तक चालान पेश नहीं कर सकी। वीरेंद्र सिंह ने कोर्ट में हाजिरी लगाई। कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 25 मई तय की है। बता दें कि वर्ष 2016 फरवरी में दलाल खाप के प्रवक्ता कैप्टन मान सिंह और प्रो. वीरेंद्र के बीच बातचीत का एक ऑडियो टेप वायरल हुआ था। इसमें कथित तौर पर आंदोलन को भड़काने की बात की गई थी। इस मामले में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था।
हिंसा के दौरान मॉल में तोड़फोड़ करने वाले बरी
आरक्षण हिंसा के दौरान स्काईटेक मॉल में तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में सबूत के अभाव में रिठाल गांव के सोनू, राहुल उर्फ बंटी, मनीष और रजत को बरी कर दिया गया। पुलिस चारों के खिलाफ कोर्ट में सबूत पेश नहीं कर सकी।