फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sarv Karamchari Sangh protests in support of sanitation workers' strike.

Rohtak News: सफाईकर्मियों की हड़ताल के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ का प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 07:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 26 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Sarv Karamchari Sangh protests in support of sanitation workers' strike.
18-सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते सर्व कर्मचारी संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम के 640 सफाई कर्मचारियों की 21 दिन से चल रही हड़ताल के समर्थन में बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ ने भी प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंचकर सीटीएम शुभम के मार्फत मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा।
सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य सिंचाई विभाग से प्रदर्शन करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे जहां सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। सभी कर्मचारी यहां से एक साथ प्रदर्शन करते हुए आंबेडकर चौक और फिर सोनीपत स्टैंड चौक से होकर लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर पुलिस ने गेट बंद कर लिया जिस पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कर्मबीर सिवाच ने कहा कि सरकार जल्द सफाईकर्मियों की मांगों को पूरा करके हड़ताल को खत्म कराए, वरना सर्व कर्मचारी संघ के सभी संगठन सफाई कर्मचारियों के समर्थन में हर रोज सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ की रोहतक इकाई प्रधान शंभू टांक ने प्रदर्शन की अगुवाई की जिसमें अशोक थोरिया, राकेश चावरिया, राजपाल टांक आदि शामिल हुए। सफाईकर्मियों की लगातार चल रही हड़ताल के चलते शहर की सड़कों पर 1200 टन कचरा सड़ रहा है। कचरा पॉइंट बढ़कर 120 से अधिक हो गए हैं। इसकी दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं। नगर निगम की विशेष टीम पुलिस के सहयोग से रात के समय कचरा उठान करा रही है और कूड़ा उठान को लेकर रोहतक में कोई विरोध भी नहीं हुआ है।


नेता अब झाडू लेकर निकलें सफाई करने : जयहिंद
सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने बुधवार को नगर निगम में पहुंचकर हड़ताली सफाईकर्मियों का समर्थन किया। जयहिंद ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। सरकार और नेता अगर इन्हें पूरा नहीं कर सकते तो अब झाडू लेकर सफाई करने निकलें।

18-सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते सर्व कर्मचारी संघ

18-सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते सर्व कर्मचारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed