{"_id":"59f23b2b4f1c1b74698b7d75","slug":"171509047083-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के बाहर रोडवेज बस फूंकने का छठा आरोपी भी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के बाहर रोडवेज बस फूंकने का छठा आरोपी भी काबू
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी के बाहर रोडवेज बस फूंकने का छठा आरोपी भी काबू
चरखी दादरी।
मई माह में अचीना ताल पुलिस चौकी के समीप रोडवेज बस को आग लगाने के छठे आरोपी को बौंदकलां थाना पुलिस ने करीब साढ़े पांच माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में भी पुलिस पहले भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान गांव अचीना निवासी राजेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात रहे कि एक मई को अचीना ताल पुलिस चौकी के सामने बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा था। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने रोडवेज बस को आग के हवाले कर दिया था और पुलिस चौकी में भी हंगामा किया था। मामला बढ़ता देख एसपी सुनील दलाल खुद मौके पर पहुंचे थे और दूसरे जिलों से भी पुलिस बल को मौके पर बुुलाया गया था। ग्रामीणों के हंगामे पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कुछ नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि पांचवें आरोपी चांद को पुलिस ने गत 22 अक्तूबर को ही गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने मामले के एक और आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक-दो गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है।