{"_id":"598630794f1c1b9c3a8b456e","slug":"171501966457-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर न्यूमरी सीट से पीएचडी करेंगी ओलंपियन साक्षी मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर न्यूमरी सीट से पीएचडी करेंगी ओलंपियन साक्षी मलिक
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर न्यूमरी सीट से पीएचडी करेंगी ओलंपियन साक्षी मलिक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में शनिवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग गई। ओलंपियन साक्षी मलिक को पीएचडी कराने का रास्ता साफ हो गया है। मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले कई कॉलेजों की सीटें भी कम करने का फैसला लिया गया है।
यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में करीब ढाई बजे कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इस दौरान 66 आइटम रखे गए। 44 नंबर आइटम पर साक्षी मलिक को पीएचडी में प्रवेश देने का मुद्दा रहा। इस पर निर्णय लिया गया कि साक्षी को फिजिकल एजुकेशन में पीएचडी कराने के लिए सुपर न्यूमरी सीट सृजित की जाए। यह सीट यूजीसी के मानकों के दायरे से बाहर रहती है। ऐसे इस पर बिना एंट्रेंस के ही दाखिला हो सकता है। इसी साल शुरू हुए एमए योगा साइंस कोर्स के लिए अध्यादेश पारित किया गया। भिवानी समेत कई अन्य जिलों के कॉलेजों का मामले पर भी चर्चा हुई।
मानक पूरे नहीं करने पर कई कॉलेज की सीटें कम करने का फैसला लिया गया। कुछ कॉलेजों को मानक पूरे करने के लिए चेतावनी दी गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में सभी प्रस्ताव ध्वनिमत से पास कर दिए गए। गौरतलब है कि एकेडमिक काउंसिल की बैठक शुक्रवार को होनी थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के चलते यह बैठक शनिवार को हुई।