{"_id":"595a8e4a4f1c1b76698b4627","slug":"171499106890-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल दो युवकों की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल दो युवकों की अस्पताल में मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल दो युवकों की अस्पताल में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। उपमंडल के गांव बाघोत में रविवार सायं को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए आठ युवाओं में से दो ने रेवाड़ी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिनका सोमवार को सामान्य अस्पताल रेवाड़ी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बाघोत निवासी महावीर पहलवान ने बताया कि गांव के आठ युवा बाघोत कनीना-चिड़िया रोड़ पर स्टेडियम के पास सड़क किनारे कच्चे में व्यायाम करने के लिए कपड़े उतार कर लंगोट बांध रहे थे। उसी दौरान चिड़िया की ओर से तेज रफ्तार से गाड़ी आ रही थी जो अनियंत्रित होती हुई सभी युवाओं को रौंदते हुए सड़क से उतर कर पेड़ों में जा घुसी। गाड़ी चालक मौके पर फरार हो गया। इस दुर्घटना में आठ युवा घायल हो गए। जिनमें से राजबीर 20 वर्षीय जो जनता कालेज दादरी का बीए द्वितीय वर्ष छात्र था व संदीप 21 वर्षीय जोकि जेबीटी कर रहा था। इन दोनों की उपचार के दौरान रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जिनका सोमवार गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं राकेश, सुनील, संजय, संदीप, संजय व विकास घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। कनीना थानाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।