फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महिला तांत्रिक ने राजस् थान से किया 18 दिन की बच्ची का अपहरण, राजस् थान पुलिस ने सात घंटे में किया गिरफ्तार

महिला तांत्रिक ने राजस् थान से किया 18 दिन की बच्ची का अपहरण, राजस् थान पुलिस ने सात घंटे में किया गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
महिला तांत्रिक ने राजस्
थान से किया 18 दिन की बच्ची का अपहरण, राजस्
थान पुलिस ने सात घंटे में किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजस्थान झुंझुनू जिले के खंड बुआना थाने की पुलिस ने शनिवार को महेंद्रगढ़ के सतनाली चौक से एक महिला तांत्रिक एवं उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। महिला पर 18 दिन की बच्ची (हिमांशी) के अपहरण का आरोप है। राजस्थान पुलिस गिरफ्तार तीनों को अपने साथ ले गई और रविवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिंकी (19) निवासी गांव लालामांडी अपने ही गांव में झाड़ फूंक का काम करती थी। महेंद्रगढ़ के गांव मालड़ा निवासी सुरेंद्र पुत्र लालचंद का इसके घर पर कई दिनों से आना जाना था। वह सुरेंद्र के घर तंत्र साधना से गड़ा धन निकाला चाहती थी। इस तंत्र विद्या में उसे एक मासूम बच्चे की आवश्यकता थी। तांत्रिक पिंकी ने इसके लिए अपने ही गांव से सीमा देवी नाम की महिला की 18 दिन की बच्ची को उठा लिया। सीमा देवी रात करीब दस बजे नवजात को दूध पिलाकर सोई हुई थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे सीमा देवी की आंख खुली तो बच्ची वहां नहीं मिली। परिजनों की इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। थाना अधिकारी मील जाप्ते अपनी टीम के साथ मामले की जांच में जुट गए तथा सात घंटे में ही नवजात को महेंद्रगढ़ के सतनाली चौक से बरामद कर आरोपित तांत्रिक युवती पिंकी, उसके सहयोग संदीप तथा सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास एक नारनौल के नंबरों की सफेद बोलरो गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


चाहिए एक नवजात बालिका
पुलिस द्वारा आरोपी पुलिस आरोपित युवती ने पूछताछ में बताया कि वो महेंद्रगढ़ तांत्रिक साधना करने वाली थी, इसके लिए उसे नवाज की आवश्यकता थी। पूछताछ सामने आया कि तांत्रिक युवती महिला सीमा देवी के पास आई थी। उसने महिला को दो बालिका पहले से होने पर तीसी नवजात बालिका को देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वर्ष से कर रही थी काम
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी पिंकी ने बताया कि वह पिछले चार साल से तांत्रिक विद्या के काम में लगी हुई थी। आसपास ही नहीं दूर दराज के लोग उसके पास समस्याएं लेकर आने लगे थे। तंत्र विद्या से ही कुछ ही दिनों में लाखों रुपये कमाने लग गई थी।

पद चिह्नों ने दिया सुराग
मौका मुआयना करने पर पुलिस को घर से बाहर मिट्टी में पद चिह्न एवं गाड़ी के निशान मिले। पूछताछ में पीड़ित महिला सीमा से कुछ जानकारी हाथ लगी। उसी के आधार पर पुलिस ने युवती की लोकेशन ट्रेस की। आरोपित महिला के कब्जे से नवजात को लेकर उसे परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित महिला एवं उसकी बच्ची को सरकारी अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

बली चढ़ाने का था अंदेशा
पुलिस ने बताया कि इस बच्ची को लेकर पूजा अर्चना के लिए ये इसे गुरुग्राम शीतला माता मंदिर लेकर जाने का विचार कर रहे थे। पूजा अर्चना के बाद बच्ची की बली ली जा सकती थी।


उक्त मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनको रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। - वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, बुहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed