फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एक घंटे तक चेन स्नेचर्स का तांड़व, शहर में पांच महिलाओं के गले से तोड़ी चेन

एक घंटे तक चेन स्नेचर्स का तांड़व, शहर में पांच महिलाओं के गले से तोड़ी चेन

Wed, 14 Jun 2017 02:43 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे तक चेन स्नेचर्स का तांड़व, शहर में पांच महिलाओं के गले से तोड़ी चेन
एक घंटे तक चेन स्नेचर्स का तांडव, शहर में पांच महिलाओं के गले से तोड़ी चेन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बाइक सवार एक युवक ने आधे घंटे में सेक्टर एक और दो में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली। दोनों ही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पहली वारदात सेक्टर चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई।

सेक्टर एक चौकी इंचार्ज एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि निधि शर्मा नाम की महिला सेक्टर एक मेें किराये के मकान में रहती है। निधि के पति प्रदीप कुमार बीएसएफ में अधिकारी हैं। वे फिलहाल ड्यूटी पर हैं। प्रदीप कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और उनका परिवार एक माह पहले ही रोहतक के सेक्टर एक में शिफ्ट हुआ था। मंगलवार रात करीब आठ बजे निधि पड़ोस की अन्य महिलाओं के साथ अपने घर के बाहर टहल रही थीं। तभी बाइक पर सवार होकर एक युवक पीछे से आया। आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था। युवक ने निधि के पास जाकर बाइक की स्पीड कम की। फिर अचानक निधि के गले से चेन तोड़ ली। चेन तोड़ने के बार निधि और अन्य महिलाओं ने शोर मचाकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। आरोपी सेक्टर एक में पानी की टंकी वाले रास्ते से फरार हो गया। तभी मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निधि से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की। मगर उसके बारे में कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


अभी तक पुलिस निधि की शिकायत पर ही कार्रवाई कर रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक सवार युवक ने सेक्टर दो में भी एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। यहां भी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सेक्टर दो निवासी एएसआई रघबीर सिंह की पत्नी सुमित्रा ने बताया कि वह खाना खाने के बाद घर के बाहर घूम रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। अंधेरा होने के कारण महिला ने पीछे की तरफ ध्यान नहीं दिया। इसी बीच आरोपी ने महिला के गले से चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गया। इस वारदात में भी आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था। जब महिला को पहले वाले आरोपी के हुलिये के बारे में बताया गया तो सामने आया कि दोनों वारदात एक ही आरोपी ने की हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर में खुलेआम घूमता रहा स्नैचर पुलिस को नहीं लगी भनक
वारदात सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठा दिया है। पहली वारदात करने के बाद आरोपी आधे घंटे तक खुलेआम सेक्टर में ही घूमता रहा लेकिन पुलिस को उसकी भनक तक नहीं लगी। वह अपने दूसरे शिकार की तलाश में बाइक पर घूमता रहा। जब उसे पुलिस की कोई हलचल नजर नहीं आई तो आरोपी ने सेक्टर दो में आसानी से दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया।

पूरे रोड पर नहीं मिला सीसीटीवी कैमरा
वहीं, पुलिस ने दोनों वारदात स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सेक्टर एक वाले पूरे रोड पर कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। इसके अलावा सेक्टर दो के वारदात स्थल के आसपास भी पुलिस को कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला है। सीसीटीवी कैमरा नहीं मिलने के कारण न तो आरोपी की बाइक के नंबर के बारे में पता चल सका है और न ही अन्य कोई सुराग हाथ लग सका। हालांकि पुलिस बुधवार सुबह भी सेक्टर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगालेगी।

लगातार सामने आ रहे स्नैचिंग के मामले
शहर में फिर से स्नैचिंग गिरोह सक्रि य हो गया है। पिछले तीन दिनों में स्नैचिंग के छह केस सामने आ चुके है। रविवार को बाइक सवार एक युवक ने ही शिवाजी कॉलोनी चौक पर हरियाणा पुलिस के एएसआई की पत्नी से सुनीता से पर्स छीन लिया था। इसी तरह बाइक सवार दो युवकों ने जनता कालोनी में युवक अनिकेत से मोबाइल छीन लिया था। इसी प्रकार मंगलवार को लॉ के छात्र से पुराना बस स्टैंड के पास स्नैचिंग का प्रयास किया गया।

डीएलएफ कॉलोनी में डेंटिस्ट की चेन छीनी
रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी की डॉक्टर अंजलि डेंटिस्ट हैं। वह अपने घर के बाहर घूम रही थीं। डा. अंजलि का कहना है कि रात नौ बजे के आसपास एक बाइक सवार युवक ने उनके गले से चेन छीन ली। डा. अंजलि का कहना है कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था। वह अचानक पीछे से आया था। घटना के बाद अंजलि ने भी पुलिस को सूचना दी।


बैंक कॉलोनी में दो की चेन लूटी
रोहतक। बैंक कॉलोनी निवासी संतोष ने बताया कि वह अपने घर के बाहर रात के समय लगभग सवा नौ घूम रही थीं। इसी दौरान बाइक पर हेलमेट लगाए हुए एक युवक आया और उसने गले से चेन छीन ली। संतोष ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस को दी गई शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी एक और महिला ने लगभग इसी समय चेन छिनने की बात कही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed