फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संशोधित : यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे रोहतक, कार्यक्रम भारत के मन की बात, मोदी के साथ में की शिरकत-Cordination

संशोधित : यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे रोहतक, कार्यक्रम भारत के मन की बात, मोदी के साथ में की शिरकत-Cordination

Fri, 22 Feb 2019 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
संशोधित : यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे रोहतक, कार्यक्रम भारत के मन की बात, मोदी के साथ में की शिरकत-Cordination
रोहतक। पुलवामा में आतंकी हमला सुरक्षा में चूक नहीं, बल्कि यह सीआरपीएफ के जवानों के साथ घटी बड़ी दुघर्टना है। जो गुस्सा आम आदमी के अंदर धधक रहा है, वहीं, पीएम मोदी के अंदर भी है। केंद्र सरकार सीआरपीएफ के जवानों को शहीद का दर्जा देने का मामला केंद्र सरकार के विचाराधीन है। यह बात वीरवार को यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा के भारत के मन की बात, पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में भाग लेने से पहले मीडिया से बातचीत में कही।
विज्ञापन

मौर्या ने कहा कि देश तरक्की की ओर अग्रसर है, चाहे किसानों का मामला हो या फिर आम आदमी का। किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा छह हजार रुपये प्रति किसान देने की जो योजना लागू की गई है, वह किसानों के हित के लिए कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर सवाल उठाने वाले लोग अपने अंदर झांकें कि उन्होंने किस तरह से बडे़ - बडे़ घोटाले किए थे। एक सवाल के जवाब में पुलवामा को लेकर यूपी के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महबूबा मुफ्ती कुछ कहे प्रधानमंत्री मोदी इस पर कड़ा फैसला लेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए बयान को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में चुनाव के समय के दौरान ऐसी घटनाएं होती होंगी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है और 2014 के मुकाबले इस बार सौ से अधिक सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कराएगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। विपक्ष कोई गठबंधन करता रहे, भाजपा का इस पर कोई असर नहीं पडे़गा। उन्होंने बताया कि चुनावी घोषणा पत्र के लिए पूरे देश के लोगों से मन की बात के जरिए सुझाव मांगे गए हैं और जनता के अच्छे सुझावों को भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, जिला अध्यक्ष अजय बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


धारा 370 हटाने के सवाल बोले मौर्या, कहा केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेने में सक्षम
कश्मीर को धारा 370 के तहत विशेष दर्जा हासिल है। इसे हटाने के सवाल पर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मामले को लेकर फैसला लेने में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व परिपक्व है। ऐसे में वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। वहीं, एमडीयू के टैगोर आडिटोरियम में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मौर्या ने कहा कि समूचा विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है और जातिवाद के आधार पर उन्हें सफलता नहीं मिल सकती, क्योंकि भाजपा की सरकार आने के बाद लोगों में राष्ट्रवाद की भावना और अधिक मजबूत हुई है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राफेल का राग अलापने पर उन्होंने कहा कि लोग अब इसे राफेल नहीं बल्कि राहुल फेल कहने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का कहना है कि यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन और प्रियंका गांधी के सियासत में आने का कोई असर नहीं पड़ेगा। 2014 के लोकसभा व 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा विपक्ष को मात दे चुकी है। कांग्रेस की हालत तो यहां तक खराब है कि रायबरेली व अमेठी में भी भाजपा का कमल खिलेगा। वे गुरुवार को एमडीयू के टैगोर आडिटोरियम में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं को, कार्यक्रम भारत के मन की बात, पीएम मोदी के साथ, के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मौर्या ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर बनाना कोई चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि आस्था से जुड़ा है। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। भाजपा अदालत के फैसले का सम्मान करेगी, लेकिन यह भी तय है कि अब बाबर के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगेगी। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की भाजपा के कार्यक्रमों में ड्यूटी न लगने के सवाल पर मौर्या ने कहा कि उनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है और अब दौड़ धूप कराना ठीक नहीं है। विपक्ष को बिना दूल्हे की बारात करार देते हुए यूपी के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा के खिलाफ बन रहे महा गठबंधन असल में महा ठगबंधन है। बिना दूल्हे के बारात में हर कोई पीएम बनाना चाहता है, लेकिन जनता को किसी विपक्षी नेता पर भरोसा नहीं है। क्योंकि पीएम मोदी ही नए भारत के लिए कड़े व बड़े फैसले ले सकते हैं।

लूट खसोट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सही, दो पूर्व सीएम काट रहे जेल
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त बड़े से बड़ा व्यक्ति कानून के चंगुल से बच नहीं पायेगा। हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि मोदी को हटाने की वे ही लोग बात कर रहे हैं जो किसी न किसी मामले में भ्रष्टाचार में शामिल हैं। कार्रवाई से बचने के लिए गठबंधन बना रहे हैं।


26 फरवरी को कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के घरों में दीपक जलाएंगे कार्यकर्ता
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी संगठन द्वारा अनेक कार्यक्रमों की रचना की गई है। मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम जारी है और इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता दस नए घरों में झंडे लगायेंगे। इसी प्रकार सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता जिस बूथ से संबंध रखता है उस क्षेत्र में कम से कम 50 झंडे लगाये जायेंगे। कमल ज्योति कार्यक्त्रस्म के तहत 26 फरवरी को सायं 6 बजे से लेकर 9 बजे तक लाभार्थी परिवारों के घरों पर दीए जलाये जायेंगे। 28 फरवरी को मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 2 मार्च को विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकाली जायेगी और हर बूथ से कम से कम पांच-पांच बाइक सवार प्रतिभागी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed