फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

Tue, 14 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचायत भवन परिसर से करनाल की जनता को करीब 8 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव चौगामा और बदराला में बने 33 केवी के सब-स्टेशन का उद्घाटन किया। इन सब-स्टेशनों के बनने पर करीब 5 करोड़, 50 लाख रुपये का खर्च हुआ है और यहीं से मुख्यमंत्री ने करनाल विधानसभा क्षेत्र के गांव पुंडरक और कलामपुरा में बनने वाले सामुदायिक केंद्रों का शिलान्यास किया। इन केंद्रों के बनने पर करीब 2 करोड़, 50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को अपने दौरे के दौरान करनाल में करीब 8 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। जब भी वह करनाल में आते हैं तो करनाल की जनता के लिए एक नई सौगात लेकर आते हैं, इसी कड़ी में उन्होंने आज भी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा चौगामा खंड असंध के बिजली उपभोक्ताओं को अच्छी वोल्टेज व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बंदराला में एक नए 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण करवाया गया है, इस सब स्टेशन को 220 केवी सब स्टेशन मुंड से लगभग 6 किमी लंबी 33 केवी लाइन के द्वारा जोड़ा गया है, इसमें अभी कुल क्षमता 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इसके चालू होने से गांव चौगामा, डेरा गामा, खिजराबाद, खेड़ी सर्फली, बस्सी व थल क्षेत्र के लगभग 2418 घरेलू व कृषि उपभोक्ता लाभांवित होंगे। इसी प्रकार, निगम द्वारा बंदराला में उपभोक्ताओं को अच्छी वोल्टेज व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बंदराला में एक नए 33 केवी के सब स्टेशन मुंड से लगभग साढ़े 4 किमी लंबी 33 केवी लाइन द्वारा जोड़ा गया है। इस सब स्टेशन के चालू होने से बंदराला, दनोली, डेरा-गुजरातिया, डेरा फतुवाला, सफीदों रोड व जींद रोड क्षेत्रों के लगभग 2148 घरेलू व कृषि उपभोक्ता लाभाविन्त होंगे। इसी प्रकार, करनाल विधानसभा क्षेत्र के गांव पुंडरक व कलामपुरा में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केन्द्रों का निर्माण करवाया जाएगा। यह केंद्र 2-2 एकड़ भूमि पर बनकर तैयार होंगे, इन केंद्र में एक बड़ा हाल जिसमें लगभग 350 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

बारिश के बाद सभी सड़कों की मरम्मत की जाएगी, अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बारिश के मौसम के बाद करनाल की सभी सड़कों की दोबारा से मरम्मत की जाएगी और जो सड़क नई बनाई जानी है, उसको भी बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों को धमकाना इनेलो के नेता की बौखलाहट का परिचय
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यमंत्री ने इनेलो नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला द्वारा करनाल के कार्यक्रम में पत्रकारों को धमकाने के सवाल के जवाब में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकारों के साथ ऐसा करना किसी नेता को शोभा नहीं देता और इनेलो के नेता तो जब सत्ता में थे, तब उनका काम करने का अपना ही स्टाइल था, पत्रकारों को धमकाना इनेलो की बौखलाहट का परिचय है। कोई भी आदमी स्वतंत्रता से उनके सामने बोलने की हिम्मत नहीं करता था। ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed