फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एचएसएससी द्वारा 15 तक परिणाम जारी नहीं करने पर आमरण अनशन

एचएसएससी द्वारा 15 तक परिणाम जारी नहीं करने पर आमरण अनशन

Thu, 12 Jul 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
एचएसएससी द्वारा 15 तक परिणाम जारी नहीं करने पर आमरण अनशन
एचएसएससी ने 15 तक परिणाम जारी नहीं किया तो आमरण अनशन
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति ने दिया अल्टीमेटम
महम। प्रदेश सरकार द्वारा नौकरियों में आर्थिक आधार पर दिए आरक्षण के तहत विज्ञापित पदों का हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद एचएसएससी द्वारा परिणाम जारी नहीं किया गया है। 15 जुलाई तक परिणाम जारी नहीं करने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति ने आमरण अनशन का अल्टीमेटम दिया है।

समिति की बैठक में समिति के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप कौशिक ने बताया कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन की कार्यवाहक चेयरपर्सन आईएएस दीप्ति उमाशंकर ने 15 जुलाई तक परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन निर्धारित समय में कुछ ही दिन बाकी हैं, जबकि परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया। यदि समय रहते परिणाम जारी नहीं किया गया तो ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्य्क्ष पंडित हरि राम दीक्षित पंचकूला स्थित हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन के बाहर आमरण अनशन शुरू करेंगे। मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed